सुरेन्द्र कुमार वर्मा हुए सेवानिवृत्तसंघ ने किया अभिनंदन


जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कैशियर के पद से सेवानिवृत्त होने पर श्री सुरेन्द्र कुमार वर्मा का अभिनंदन किया। जिला सचिव देवेंद्र पचौरी ने कहा कि व्यक्ति अपने जीवन में किये गये उन कार्यों से सम्मान प्राप्त कर महान व लोकमान्य होता है। जिनसे शिक्षा, संस्कार, धर्म व संस्कृति का विकास तथा समाज व राष्ट्र का कल्याण होता है ।आपने 22 जनवरी 1990 सहायक ग्रेड तीन के रूप में जनकल्याणकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के सदस्य के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी कार्यालय जबलपुर में पदभार ग्रहण किया।
आप सहज सरल संवेदनशील मृदुभाषी विनम्र, कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी के रूप में मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वास्थ्य संबंधित क्रियान्वयन में अपनी विलक्षण प्रतिभा के साथ सम्पूर्ण कार्यकाल में समर्पित रहे।समस्या समाधान में आपकी अदभुत कार्यशैली, समर्पणशीलता, समर्थ सक्षम नेतृत्वक्षमता, मिलनसारिता, सहयोग एवं समन्वय की कार्यप्रणाली से आपने स्वास्थ्य विभाग के हम सभी साथियों में अपार लोकप्रियता अर्जित की है।
कोषाध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री ने कहा कि आपने विभागीय दायित्वों के सफल निर्वहन से शासकीय लक्ष्यों की पूर्णता में महत्वपूर्ण योगदान से विभाग में गौरवशाली स्थान प्राप्त किया है।आप धर्मनिष्ठ, कर्मनिष्ठ, उदार, सहयोगी, कर्मचारियों हितार्थ सदैव तत्पर एवं समर्पित नेतृत्व के सशक्त प्रतीक हैं।आपकी 36 वर्षीय कर्मठ गरिमामयी सेवाओं ने विभाग के गौरव में श्रीवृद्धि की है साथ ही अपनी गौरवशाली सांगठनिक प्रतिभा से कर्मचारियों हित समस्या समाधान में प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है।
पं योगेंद्र दुबे, अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचोरी, आलोक अग्निहोत्री, मनोज सिंह, बृजेश मिश्रा, वीरेंद्र सिंह चंदेल, एस.पी. बाथरे, तुषरेन्द्र सिंह, नीरज कौरव, जवाहर लोधी, आशुतोष तिवारी, सुनील पचौरी, रामशंकर शुक्ला, दिलराज झरिया, परशुराम तिवारी, निशांक तिवारी, मनोहर रजक, योगेश कपूर, सतीश देशमुख, पंकज जायसवाल, सुशील कुमार गर्ग, हेमंत गौतम, प्रितोष तारे, अमित पटेल, अभिषेक वर्मा, रजनीश पांडे, अंकित चौरसिया, शैलेंद्र दुबे, राकेश ठाकुर आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
भवदीय
देवेन्द्र पचौरी