जबलपुर। Rotary International District 3261 के प्रांतपाल रोटे अमित जायसवाल 28 फरवरी 2026 को एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जबलपुर पधार रहे हैं। उनके आगमन को लेकर रोटरी परिवार में उत्साह का वातावरण है।
प्रांतपाल के जबलपुर आगमन की विस्तृत जानकारी डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन रोटे नितिन जैन द्वारा प्रदान की गई।
दौरे के दौरान प्रांतपाल Rotary Club Jabalipuram के साथ औपचारिक बैठक करेंगे। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटे मयंक अरोड़ा, आगामी अध्यक्ष रोटे प्रसून मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष रोटे अंकुर महेश्वरी, के.के. दुबे, डॉ. रोटे अतुल सुले, रोटे एयॉन देब, अंशुल मलिक, दीपक वर्मा, मितेश डागा, दिपांशु दुबे, रितेश अग्रवाल, वैभव शुक्ला, अभिजीत विश्नोई, सुनील गुप्ता, विनय सोनी सहित सभी रोटेरियंस सदस्य उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर वे रोटरी के सात प्रमुख कार्य क्षेत्रों—स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ जल, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक विकास—में और अधिक प्रभावी एवं परिणामकारी कार्य करने हेतु मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में रोटरी क्लब फ्रेंड्स पदाधिकारी व् सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। यह दौरा रोटरी के सेवा कार्यों को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करेगा।