शहडोल में 13–15 मार्च को मेगा रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर

राज्यसभा सांसद रोटे विवेक कृष्ण तंखा के नेतृत्व में होगा आयोजन

शहडोल। शहडोल जिले के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल के तहत 13 से 15 मार्च 2026 तक “रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर” का भव्य आयोजन पॉलिटेक्निक ग्राउंड, पांडवनगर, शहडोल (म.प्र.) में किया जाएगा। यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होगा।

यह विशाल आयोजन राज्यसभा सांसद एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे विवेक कृष्ण तंखा के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब शहडोल, मंडला मैकल एवं जबलपुर, राजकुंवर तखवा फाउंडेशन तथा राहत के संयुक्त तत्वावधान में, चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, भोपाल तथा स्वास्थ्य विभाग म.प्र. शासन के सहयोग से किया जा रहा है।

तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

शिविर की व्यापक तैयारियों के संदर्भ में विगत दिवस शहडोल में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे अमित जायसवाल के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोटे संजय तिवारी, रोटे एन.के. श्रीवास्तव एवं रोटरी क्लब शहडोल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में व्यवस्थाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों के आगमन, ऑपरेशन प्रक्रिया, मरीज पंजीयन एवं जनजागरूकता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की विस्तृत जानकारी डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन रोटे नितिन जैन द्वारा मीडिया के साथ साझा की गई। उन्होंने बताया कि यह शिविर शहडोल संभाग में दूसरी बार आयोजित हो रहा है, जिसमें देश-विदेश के ख्याति प्राप्त सुपर स्पेशियलिस्ट चिकित्सकों द्वारा आधुनिक तकनीक से विभिन्न गंभीर एवं सामान्य रोगों का निःशुल्क उपचार एवं ऑपरेशन किए जाएंगे।

उपलब्ध सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं

कैंसर, हृदय रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, छाती एवं श्वास रोग, शिशु रोग, किडनी एवं मूत्र रोग, चर्म रोग, मानसिक रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला रोग, दंत रोग, घुटना रोग, कृत्रिम गर्भाधान परामर्श, कटे-फटे होंठ एवं तालु उपचार तथा मूक-बधिर बच्चों की जांच सहित अनेक विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

विशेष सुविधाएं

प्लास्टिक सर्जरी, लैप्रोस्कोपिक पद्धति से पथरी एवं हर्निया ऑपरेशन, हाइड्रोसील, पाइल्स एवं स्त्रीरोग संबंधी ऑपरेशन भी निःशुल्क किए जाएंगे।
जटिल रोगियों को आवश्यकता अनुसार शिविर स्थल से चिरायु अस्पताल, भोपाल तक निःशुल्क लाने-ले जाने की व्यवस्था रहेगी। आवास, भोजन, जांच, ऑपरेशन एवं दवाइयों की संपूर्ण सुविधा उपलब्ध रहेगी। आयुष्मान कार्ड न होने की स्थिति में भी पात्र मरीजों को योजनानुसार लाभ प्रदान किया जाएगा।

विशेष जांच सुविधाएं

डिजिटल एक्स-रे, सोनोग्राफी, ईसीजी, आंखों की जांच, डायबिटीज जांच एवं फेफड़ों की कार्यक्षमता परीक्षण शिविर में उपलब्ध रहेंगे।

सभी रोटरी क्लब पदाधिकारियों ने मप्र व् छग के नागरिकों से अपील की है कि वे बी.पी.एल. कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड आदि आवश्यक दस्तावेज साथ लाकर इस ऐतिहासिक निःशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।