जबलपुर । पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल द्वारा रेल परिचालन को सुरक्षित और सुगम बनाए रखने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में, रेल संरक्षा के क्षेत्र में अपनी सजगता और सराहनीय योगदान देने वाले 15 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। इन कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी के दौरान संभावित रेल दुर्घटनाओं को टालने और संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने में विशिष्ट तत्परता दिखाई थी।
मंडल रेल प्रबंधक ने सभी रेल कर्मियों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए पुरस्कृत किया। इस अवसर पर श्री कमल कुमार तलरेजा मंडल रेल प्रबंघक महोदय, जबलपुर के साथ ही श्री सुनील टेलर अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री अमित कुमार साहनी वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, श्री राहुल जयपुरियार वरिष्ठ मंडल अभियंता (सम.), श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टी.आर.ओ.), श्री स्वप्निल पाटिल वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (कोचिंग), श्री रवि प्रकाश वर्मा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/जनरल, श्री अभिषेक शर्मा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (फ्रेट), श्री इंदु विजय तिवारी सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में परिचालन विभाग से श्रीमती नेहा शाह, श्री परमवीर सिंह तंवर, श्री माँगी लाल श्री अनुराग सिंह चौहान और श्री विष्णु यादव शामिल हैं। कर्षण-परिचालन विभाग से श्री संजय सिंह, श्री शलज कुमार राय और श्री अरविंद कुमार प्रजापति को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया।
इंजीनियरिंग विभाग से श्री मन्नू कुमार, श्री मृत्युंजय कुमार, श्री अजय पटेल, श्री अमित कुमार, श्री दिलराज मीना और श्री जसवंत मांझी को सम्मानित किया गया। वहीं यांत्रिक विभाग से श्री राहुल यादव को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कार प्रदान किया