रसरंग महोत्सव में होंगे नए आकर्षण


जबलपुर । गुंजन कला सदन द्वारा होली के अवसर पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रसरंग महोत्सव इस वर्ष 2 मार्च को शहीद स्मारक में मनाया जाएगा, इसमें इस वर्ष अनेक नए आकर्षण जोड़े जाएंगे।

उपरोक्त आशय के विचार संस्था की एक विशेष बैठक में अध्यक्षता करते हुए डॉ. आनंद तिवारी ने व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, अजय अग्रवाल, लायन नरेन्द्र जैन, श्याम चौदहा, आर. के. टहनगुरिया, डॉ. सत्येन्द्र जैन, अभय जैन, राजेश पाठक “प्रवीण”, आलोक पाठक, ने भी विचार व्यक्त किए। सुरेश सराफ ने कहा कि सदस्यों के सहयोग से ही इस आयोजन की ख्याति देश भर में फैली है ।

बैठक में युवा गुंजन के अध्यक्ष हिमांशु तिवारी, महिला प्रकोष्ठ की इंदिरा पाठक तिवारी, रेखा जैन, कमलेश यादव, डॉ. प्रियंका तिवारी, डॉ. गार्गी तिवारी एवं भारती साहा सहित सुनील श्रीवास्तव, विक्रम परवार, कौशल यादव, अभिषेक अग्रवाल, मिठाई लाल चक्रवर्ती, डॉ. रजनीश गर्ग, डॉ. प्रकाश दुबे, प्रदीप जैन सहित अनेक लोग उपस्थित थे । संचालन प्रतुल श्रीवास्तव ने एवं आभार प्रदर्शन विजय जायसवाल ने किया ।