जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के नवागत महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने यहां सोमवार को अपना पदभार संभाल लिया| पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने महाप्रबंधक कार्यालय में सभी विभाग प्रमुखों की एक बैठक ली और सभी का परिचय प्राप्त किया| साथ ही पश्चिम मध्य रेलवे में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में महाप्रबंधक ने पश्चिम मध्य रेल के कार्यों की समीक्षा करते हुए रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, परिचालन दक्षता एवं समयपालन में सुधार लाने, अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों में तेजी लाने, यात्री सुविधाओं का विस्तार करने तथा प्रशासनिक पारदर्शिता को और सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। बैठक के दौरान विभागाध्यक्षों ने महाप्रबंधक को समस्त विभागों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।