जबलपुर। 6वीं प्रशिक्षण वाहिनी विसबल जबलपुर में पुलिस शहीद स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद वीर पुलिस कर्मियों की स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.) रहे। उनके 6वीं वाहिनी पहुंचने पर जिला पुलिस बल, एसएएफ और होमगार्ड के प्लाटूनों ने सलामी दी। इसके बाद मुख्य अतिथि ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद पुलिस कर्मियों को नमन किया।
पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद जवानों ने देश की अखंडता और एकता की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देकर पुलिस बल का गौरव बढ़ाया है। इस वर्ष मध्यप्रदेश पुलिस के 11 वीर जवानों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
शहीद जवानों में निरीक्षक स्व. संजय पाठक, निरीक्षक स्व. रमेश कुमार धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक स्व. रामचरण गौतम, सहायक उप निरीक्षक स्व. महेश कुमार कोरी, प्रधान आरक्षक स्व. संतोष कुशवाह, प्रधान आरक्षक स्व. प्रिंस गर्ग, प्रधान आरक्षक स्व. अभिषेक शिंदे, प्रधान आरक्षक स्व. गोविंद पटेल, आरक्षक स्व. अनुज सिंह, आरक्षक स्व. सुंदर सिंह बघेल, तथा आरक्षक स्व. अनिल यादव शामिल हैं।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज अतुल सिंह (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.), जोनल पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक, 6वीं बटालियन के अधिकारी-कर्मचारी तथा शहीदों के परिजन उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया।
गौरतलब है की 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में सीआरपीएफ के दस जांबाज जवानों ने देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी याद में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को ‘पुलिस शहीद स्मृति दिवस मनाया जाता है।