अखिल भारतीय अराजपत्रित अधिकारी संघ की जबलपुर जोन की टीम जिसमें ओ एफ के, जीसीएफ, व्हीएफजे, जीआईएफ शामिल है ने विगत दिनों वाहन निर्माणी जबलपुर में एक चार्जमेन द्वारा आत्महत्या किए जाने के प्रकरण की निष्पक्ष की जांच की मांग की ए आई ए एन जी ओ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय रजक ने बताया कि विगत दिनों कार्य के दबाव में व्हीकल फैक्ट्री के एक चार्ज मेन ने आत्महत्या कर ली l जिसके परिपेक्ष में ए आई ए ए एन जी ओ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने रक्षा सचिव एवं विभिन्न अथॉरिटी को पत्र लिखकर इस विषय ठोस कार्रवाई करने की मांग की हैl जेसीएम 3 अजय यादव जी ने बताया कि पिछले लगभग 4 वर्षों से चार्ज मेन कैडर में पदोन्नति न होने के कारण अचानक चार्जमेन की संख्या में भारी गिरावट हुई है l जिसके कारण चार्ज मेन पर अतिरिक्त कार्य का दबाव रहता है और वह मानसिक रूप से परेशान रहते हैं और अधिकारियों के द्वारा उन पर अतिरिक्त कार्य करने का दबाव बनाया जाता हैl जिसका परिणाम 22 मार्च को व्हीकल फैक्ट्री में देखने को मिला जिसमें एक चार्जमेन ने कार्य के अतिरिक्त दबाव में आत्महत्या कर ली l इसी परिपेक्ष में थाना रांझी में ए आई ए एन जी ओ जबलपुर की टीम ने थाना प्रभारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच की जाए और और दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही की जाएl यदि निष्पक्ष जांच नहीं होती तो ए आई ए एन जी ओ के द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा l ज्ञापन सौंपते समय जबलपुर जोन से डीसी पांडे , शरद बोरकर, अजय चौहान ,जितेंद्र दुबे, नटराज अय्यर, सत्येंद्र सिंह, कुंवर पाल , श्री राम मीणा, अमित श्रीवास्तव, दिलीप सक्सेना, रमेश यादव,मधुसूदन दहिया, रॉबिंसन मसीह, मनीष चौरसिया ,देवराज मेहरा, सचिन सिंह , मुकेश विश्वकर्मा राजेश तिवारी, अशोक कुंडू ,अजय सिंह आदि अनेकों कार्यकर्ता जबलपुर जोन के प्रतिनिधि के रूप में शामिल रहेl