विद्युत कार्मिक पौधे को जीवन भर दें संरक्षण-सुनील तिवारी

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी में पौधारोपण

जबलपुर,एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के तत्वावधान में आज रामपुर परिसर स्थि‍त स्मृति उद्यान में ‘एक पौधा धरती मां के नाम’ पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा पिछले दो वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समस्त विद्युत कंपनी के कार्मिक व उनके परिवारजन पौधों का रोपण कर हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देते हैं। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी, मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल महिला मण्डल की अध्यक्ष डा. अंजना तिवारी, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता, अधीक्षण अभ‍ियंता स‍िविल मुख्यालय अजस्त्र गुप्ता सहित साढ़े तीन सौ अध‍िक विद्युत कार्मिकों ने पौधे का रोपण किया। पिछले दो वर्षों में स्मृति उद्यान में विद्युत कार्मिकों ने अपने पूर्वजों व परिजन की स्मृति में 250 से अध‍िक पौधों को रौंपा था। आज 354 पौधों का रोपण किया गया।

पौधे को जीवन भर संरक्ष‍ित करें-मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि एक पेड़ धरती मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश की समस्त विद्युत कंपनि‍यों द्वारा प्रदेश में डेढ़ लाख से अध‍िक पौधों का रोपण किया गया है। अब ये पौधे पेड़ के रूप में परिवर्तित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि विद्युत कार्मिक पौधा रोपण तक स्वयं को सीमित नहीं रखें बल्क‍ि वे जीवन भर अपने लगाए गए पौधे को संरक्षण दें। महिला मण्डल की अध्यक्ष डा. अंजना तिवारी ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे जीवन में एक पौधे को अवश्य लगाएं।

विद्युत कंपनियां सामाजिक उत्तरदायित्व निभा रही हैं-पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता ने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत् प्रदेश की समस्त विद्युत कंपनियां पौधों का रोपण करके पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस भावना के अंतर्गत जबलपुर में रामपुर व नयागांव परिसर में उद्यान का निर्माण कर हरियाली के साथ साफ व स्वच्छ ऑक्सीजन वाले वातावरण को निर्मित किया जा रहा है।

समस्त विद्युत कार्मिकों की उपस्थि‍ति-इस अवसर पर महाप्रबंधक आलोक श्रीवास्तव, प्रबंधक मानव संसाधन पराग मिश्रा, उप महाप्रबधंक स‍िविल धर्मेन्द्र वर्मा, मिलिन्द चौधरी, जितेन्द्र मोरे, मनोज कुमरे, ज्ञान सनोरिया, विकास शुक्ला, सुरेश त्रिवेदी सहित अनेक विद्युत कार्मिक व स्थानीय नागरिक उपस्थि‍त थे।