पटवा समाज ने यूपीएससी में चयन पर किया डॉ. दीक्षा का स्वागत


जबलपुर। पटवा समाज जबलपुर द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी ) 2025 की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 88वीं रैंक प्राप्त कर समाज एवं जबलपुर संभाग का नाम गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाशाली कु. (डॉ.) दीक्षा पाटकर के प्रथम नगर आगमन पर हर्षोल्लास के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। पाट बाबा मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में समाजजनों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में पटवा समाज के अध्यक्ष डीके रतनेर ने कहा कि कु. (डॉ.) दीक्षा पाटकर की यह उपलब्धि न केवल पटवा समाज बल्कि पूरे नगर के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। अपने उद्बोधन में कु. (डॉ.) दीक्षा पाटकर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं मित्रों को देते हुए युवाओं को निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया।
पटवा समाज के सचिव अभय पाटकर ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम करकबेल, तहसील गोटेगांव निवासी कु. (डॉ.) दीक्षा पाटकर ने यूपीएससी 2025 परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 88वीं रैंक प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने समस्त समाज की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कु. पाटकर अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना से न केवल पटवा समाज बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगी। उनकी सफलता विशेष रूप से उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष डी.के. रत्नेर, एड. टी.सी. लखेरा, के.एल. तारन, चंद्रकांत पटवा, दुर्गेश चौहान, श्रद्धा तारन, दीपा रत्नेर, सुधा पाटकर, मिनी चौहान, प्रीति पाटकर, अर्पणा पाटकर, राकेश पाटकर, संतोष पाटकर, विजय पटवा, मनीष पटवा एवं सर्वेश लखेरा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।