हनुमान चालीसा का किया गुन गान, भेड़ाघाट से निकली नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा


जबलपुर। जबलपुर हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट से प्रत्येक माह की पूर्णिमा को पंचकोषी निकाली जाती है| ज्ञात हो सैकड़ो वर्षों से निकाली जाने वाली नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर सुबह 501 वी परिक्रमा संचालक भगवान श्री हनुमान जी महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति चल चित्र के साथ दुल दुल धोड़ी शेर भालु नृत्य करते डोल की धुन में नर्मदा भक्त हाथों में भगवा ध्वज लेते हुए संकीर्तन मंडलियों के साथ कई चरणों में हनुमान जी महाराज का गुणगान करते हुए निकली|

परिक्रमा का नेतृत्व साध्वी शीला मुनि उदासीन संघ प्रचारक भूपेंद्र पाराशर ने किया दान सिंग मास्टर ने जादू दिखाकर मनोरंजन किया| आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्रदास महाराज ने परिक्रमा वासियों को बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र का वितरण किया गया सह संकीर्तनचार्य सुरेश विश्वकर्मा ने हनुमान चालीसा की हर लाइन पर हवन कर प्रार्थना की ताकि शीघ्र लम्हेटाघाट सरस्वती घाट का पुल बन जाए|

नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल ने बताया परिक्रमा बेनगंगा पुल से प्रारंभ होकर 64 योगिनी पंचवटी धुआंधार लम्हेटा घाट से नाव पार कर शनि मंदिर डुडुवाड़ा इमलिया न्यू भेड़ाघाट होते हुए सरस्वती घाट में नाव पार कर आश्रम में विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ|

इस अवसर पर नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल संरक्षक श्रीमती सुषमाशंकर पटेल श्याम मनोहर पटेल मीना पटेल सुरेश विश्वकर्मा विनोद दीवान मनोज गुलाबवानी दुर्गा पटेल झल्लू पटेल कैलाश विश्वकर्मा विनोद विश्वकर्मा छन्नू राम पटेल सचिन अग्रवाल एडवोकेट शिव कुमार पटेल गुड्डू नेता पप्पू चौबे राजकुमार गुड़गवा आदि उपस्थित थे|