गुलाल उड़ाते निकली पंचकोषी परिक्रमा,धर्म : संकीर्तन मंडलों ने किया नर्मदे हर का उद्घोष



जबलपुर, । जबलपुर हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट में माघ पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार की सुबह 5 बजे से 500 वी नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा भेड़ाघाट में विभिन्न संकीर्तन मंडलों के साथ में निकाली गई| संतो ने कहा जो भक्त पूरी परिक्रमा नहीं कर पाते वह पंचकोषी परिक्रमा करके पुण्य लाभ कमाते हैं भक्त हाथों में गुलाल फूल लेकर एक दूसरे को लगाते हुए नर्मदे हर का उद्घोष करते हुए निकले ज्ञात हो पंचकोषी परिक्रमा कई वर्षों से निकाली जा रही है| परिक्रमा का नेतृत्व संघ प्रचारक अमित दवे लोक सेवा आयोग मध्य प्रदेश के सदस्य डॉ नरेंद्र कोष्टी बड़ी खेरमाई ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद अग्रवाल के सानिध्य में निकाली गई| आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास महाराज ने बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र का वितरण प्रसाद स्वरूप वितरण किया| नर्मदा पंचकोषी का पंचवटी 64 योगिनी धुआंधार कल्याण तपोवन लम्हेटाघाट नाव पार करके शनि मंदिर डुडुवारा इमलिया न्यू भेड़ाघाट होते हुए सिद्धन माता जी के सामने से नाव पार करके हरे कृष्णा आश्रम में विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ| इस अवसर पर नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल संरक्षक श्रीमती सुषमाशंकर पटेल श्याम मनोहर पटेल श्रीमती मीना पटेल विनोद दिवान दुर्गा पटेल पप्पू चौबे मनोज गुलाबवानी गुड्डू नेता विनोद विश्वकर्मा शिवकुमार पटेल सेवकराम दहिया राजकुमार गुड़गांवा आदि उपस्थित थे|