सकल जैन समाज ने किया आत्मीय अभिनंदन – आज होगा तिलक महोत्सव
जबलपुर – श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय के निमित्त चल रहे रत्नत्राय महोत्सव वेदी प्रतिष्ठा के द्वितीय दिवस सम्यक ज्ञान की आराधना कर सकल तारण तरण दिगंबर जैन समाज के साथ वेदी सूतन कर्ता रामडिम मूरी परिवार ने विविध अनुष्ठानों में हिस्सा लेकर धर्माराधना की।
मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन ने बताया प्रातः काल की मंगल बेला पर सभी ने मंत्र जप के साथ दिन का शुभारंभ किया पश्चात मंदिर विधि के माध्यम से देव – शास्त्र – गुरु – भगवन्तों की आराधना कर दान प्रभावना की गई। जिसमें गुरु भाइयों ने अपूर्व उत्साह दिखाया और स्वर्ण कलशों सहित ध्वजारोहण की बोली लेकर अपनी चंचल लक्ष्मी का सदुपयोग किया।
आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक लखन घनघोरिया, अभिलाष पांडे, अशोक रोहानी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू भाई, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, विनय सक्सेना सहित अन्य गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए चैत्यालय के मार्ग को संत तारण तरण मार्ग एवं एक चौंक को तारण तरण चौंक बनाने की घोषणा की जिसके लिए समाज ने उनका अभिनंदन किया।
*चल समारोह में दिखा अपूर्व उत्साह -*
ऐतिहासिक चल समारोह में रजत पालकी एवं रथ में मां जिनवाणी के साथ सौभाग्यशाली परिवार द्वारा बग्गियों में स्वर्ण कलश एवं धर्मध्वजाओं के साथ साथ मंगलगान करते हुए नगर का भ्रमण किया ओर जिनशासन की मंगल प्रभावना की, जिसमें बड़ी संख्या में जैन बंधुओं सहित शरद जैन पूर्व विधायक, पंचायत सभा अध्यक्ष कैलाश जैन के साथ अनिल जैन गुड्डा आदि जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
नगर भ्रमण करते हुए चल समारोह श्री तारण तरण चैत्यालय शुक्रवारी बजरिया पहुंचा जहां सौभाग्यशाली परिवार ने कलशारोहण कर धर्मध्वजा फहराई।
ये रहे सौभाग्यशाली –
राजू जैन परासिया ने बताया कि मूल बेदी का मुख्य कलश नाथूराम, धन्य कुमार, शरद कुमार पुखराज परिवार ने चढ़ाया, एक नंबर बेदी का मुख्य कलश अरविंद कुमार हेमंत कुमार समैया ने, दो नंबर बेदी का मुख्य कलश अनिल कुमार मुकेश कुमार दिगंबर परिवार, मुख्य शिखर का मुख्य कलश नाथूराम धनकुमार पुखराज परिवार ने, एक नंबर शिखर का मुख्य कलश समाज शिरोमणि विकास कुमार आकाश कुमार सुमैया खुरई ने, दो नंबर शिखर का मुख्य कलश राकेशकुमार, मनोज मंटू, स्वतंत्र जैन बाबू साहब कुंडा वाला परिवार द्वारा चढ़ाया गया वहीं मंदिर के शिखर का स्वर्ण पॉलिश युक्त धर्मध्वज जिनेंद्र कुमार, आशीष कुमार, जतिन, केतन समैया भगतजी परिवार द्वारा समर्पित किया गया। रात्रि में सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद उस्मानपुर दिल्ली से उधारे जैन भजन गायक संजीव जैन के सुमधुर भजनों से समवशरण मंडप गुंजायमान हो उठा अपार जनसमुदाय ने नृत्यगान कर आनंद उत्सव मनाया।
आज मनेगा तिलक महोत्सव –
शरद जैन पुखराज एवं नितिन जैन ने बताया कि महोत्सव के तृतीय दिवस आज रविवार 15 फरवरी को सम्यक चारित्र महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें मंत्र जप, प्रभात फेरी, मंगल प्रवचनों के साथ रामडिम मूरी परिवार के श्रावक – श्राविकाओं सहित आवाल गोपाल द्वारा वेदी सूतन कर आनंद उत्सव मनाया जाएगा एवं तिलक की बृहद मंदिर विधि कर सकल समाज तिलक महोत्सव में हिस्सा लेगी।