भगवान श्री आदिनाथ जन्म-तप कल्याणक पर शोभायात्रा निकलेगी

जबलपुर। श्रमण संस्कृति के प्रथम तीर्थंकर आदि पुरुष भगवान श्री आदिनाथ जी के जन्म-तप कल्याणक महोत्सव को सम्पूर्ण जैन समाज तीर्थंकर दिवस के रूप में 12 मार्च को मनाने जा रहा है। इस अवसर पर नगर में श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर (चौधरी) दरहाई एवं श्री शासनोदय तीर्थ बड़ा जैन मंदिर हनुमानताल से प्रतिवर्षानुसार इस … Read more

अब मटर के बारदाने की कालाबाजारी, 8 रुपए की प्लास्टिक बोरी, 25 रुपए में बेची जा रही

जबलपुर। मटर की बंपर पैदावार के बीच बाजार में अचानक बारदाने (प्लास्टिक बोरियों) का संकट खड़ा कर दिया गया है और इस कृत्रिम संकट की आड़ लेकर बारदाने की कालाबाजारी की जा रही है| नवयुवक किसान संघर्ष मोर्चा ने आरोप लगाया है कि शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों पर किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर … Read more

गुंजन का रसरंग महोत्सव

नवरंग एवं किन्नरों के होली नृत्यों से दर्शक मंत्रमुग्ध जबलपुर/ धर्म, वर्ग एवं राजनीतिक भेदभाव से परे गुंजन कला सदन द्वारा आयोजित होली का कार्यक्रम अपनी विशिष्टताओं के कारण दूर दूर तक चर्चित है । उपरोक्त आशय के विचार शहीद स्मारक भवन में सम्पन्न रसरंग महोत्सव के अवसर पर अतिथियों एवं दर्शकों ने व्यक्त किए … Read more

भाई – दूज पर केंद्रीय जेल में उमड़ी बहनों की भीड़, जालीदार खिड़कियों से बहनों ने की कैदियों से मुलाकात

जबलपुर। भाईदूज के पर्व पर केंद्रीय जेल में प्रोटोकॉल और सुरक्षा के तहत जालीदार खिड़की से बहनों की मुलाकात भाईयों से कराई गई| बहनें जेल में बंद अपने भाइयों का हाल-चाल जानने और उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचीं।जेल प्रशासन ने त्यौहार को देखते हुए मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था की थी। सुरक्षा कारणों से बहनों को … Read more

रंगों की बौछारों के बीच थिरकी खाकी, पुलिस लाइन में उत्साह से मनाई गई होली

जबलपुर । होली में लगातार डियूटी के बाद कल पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर होली की मस्ती की| रंगों की फुहार, गुलाल की खुशबू और बॉलीवुड गीतों की धुनों के बीच पुलिसकर्मी कुछ देर के लिए अपनी व्यस्त और तनावपूर्ण दिनचर्या को भूलकर उत्सव के रंग में रंगे नजर आए।कार्यक्रम के … Read more

जनरेटिंग कंपनी को मिले 4 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार,सतपुड़ा, अमरकंटक और श्री सिंगाजी ने स्थापित किया नया मानक

जबलपुर, (ईएमएस)। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने विद्युत उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि अर्जित की है। कंपनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी, श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया व अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई … Read more

होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गया नाबालिग डूबा

जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत पोंडा गांव में होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गए एक नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वेद राय के रूप में हुई है।सिहोरा पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम की है। होली खेलने के बाद वेद राय अपने साथियों के साथ गांव के तालाब में … Read more

होली पर चाकूबाजी की 4 वारदातें, 5 घायल

जबलपुर, । धुरेडी पर्व पर रंगों के साथ साथ खून के छींटे भी उड़े| शहर भर में दर्जनों चाकूबाजियों की घटनाएं हुई, कुछ पुलिस थाने में दर्ज हुई तो कुछ आपस में निपट गई| गोसलपुर, माढ़ोताल और बेलबाग थाना क्षेत्रों में मारपीट की चार वारदातें सामने आई हैं| मारपीट की इस वारदात में पांच लोग … Read more

स्मार्ट मीटर को लेकर ऊर्जा मंत्री का जवाब विरोधाभासी, बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं से 820 करोड़ की वसूली निकाली

जबलपुर, । मप्र विधानसभा में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विधायक सुरेश राजे को लिखित जवाब में बताया कि परिसरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का खर्च उपभोक्ताओं से नहीं वसूला जायेगा| नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने ऊर्जा मंत्री द्वारा स्मार्ट मीटर फ्री में लगाए जाने संबंधी जवाब को विरोधाभासी बताया है| उपभोक्ता … Read more

बरगी बांध में नहाने गया युवक डूबा, गोताखोरों के समय पर नहीं पहुंचने पर हंगामा

जबलपुर, । होली खेलने के बाद बरगी बांध जलाशय के जीरो पॉइंट पर बुधवार को नहाने गए युवकों के समूह में शामिल एक 25 वर्षीय युवक देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया। इस घटना का दुखद पहलू यह रहा कि सूचना के बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए गोताखोर मौके पर नहीं पहुंचे … Read more