स्वच्छता की नई पहल, आएं बढ़ाएं हाथ – करें सफाई साथ

*निगमायुक्त ने दी टीम वर्क और जनभागीदारी की सीख

जबलपुर।  निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज स्वच्छता, लोककर्म, बाजार, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को शहर के सर्वांगीण विकास और स्वच्छता के प्रति समर्पित होने का आह्वान किया। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए टीम वर्क और जनभागीदारी” की अत्यंत आवश्यकता है।
*समन्वय और टीम वर्क पर जोर*
निगमायुक्त श्री अहिरवार ने संदेश दिया कि स्वच्छता की नई पहल, आएं बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ। उन्होंने सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देशित किया कि राजस्व और स्वच्छता विभाग की कार्यों को सभी विभाग आपस में बेहतर तालमेल बिठाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जब विभाग एक इकाई के रूप में कार्य करेंगे, तभी हम शहर में स्वच्छता की वास्तविक अलख जगा पाएंगे।
समीक्षा बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि वार्ड स्तर पर सफाई व्यवस्था की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाए। नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए जागरूकता गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई।
इसी प्रकार राजस्व वसूली अभियान को गति प्रदान करने निर्देश दिए। इस अवसर पर निगमायुक्त ने कहा कि अब छूट का लाभ लेने करदाताओं के पास अब आज के बाद मात्र एक दिन शेष है। उन्होंने सभी करदाताओं से छूट का लाभ लेने अपील की है।