जबलपुर। राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) एवं दादा वीरेंद्रपुरी जी रोटरी नेत्र बैंक के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 30 अगस्त को ‘ब्लाइंड फोल्डेड वॉक’ (अंधत्व की अनुभूति रैली) का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे होटल सत्य अशोका, राइट टाउन स्टेडियम से हुआ।रैली में संस्कारधानी के नागरिकों ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर अंधत्व की अनुभूति की। प्रतिभागी होटल सत्य अशोका से तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, भारत माता चौक, सिविक सेंटर होते हुए वंदे मातरम उद्यान पहुंचे, जहां रैली का समापन हुआ।कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए डॉ. पवन स्थापक ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य समाज को यह अहसास कराना था कि दृष्टिबाधित लोगों का जीवन किन कठिनाइयों से गुजरता है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान जैसा छोटा-सा कदम किसी व्यक्ति के अंधेरे जीवन में रोशनी ला सकता है। आंखों पर पट्टी बांधकर कुछ कदम चलने के माध्यम से लोगों ने उस चुनौती को महसूस किया, जिसका सामना दृष्टिहीन भाई-बहन प्रतिदिन करते हैं।
विभिन्न संस्थाओं ने लिया हिस्सा
रैली में समस्त रोटरी क्लब, स्टेडियम परिवार, गुड मॉर्निंग क्लब, जबलपुर डिविजनल ऑप्थेल्मिक सोसाइटी, आईएमए जबलपुर, सुप्रभातम परिवार, अखिल विश्व गायत्री परिवार, महाकोशल चैंबर ऑफ कॉमर्स, जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स, दादा वीरेंद्रपुरी जी नेत्र संस्थान (देवजी नेत्रालय), दृष्टिहीन कन्या शाला, शासकीय दृष्टिहीन विद्यालय और इनरव्हील क्लब जबलपुर सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी
कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह, विधायक इंदु तिवारी, विधायक विनय सक्सेना, पार्षद कमलेश अग्रवाल, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, डॉ. पवन स्थापक, सुधांशु गुप्ता, रवि गुप्ता, पीयूष जैन, देवेंद्र सोनी, डॉ. आयुष टंडन, डॉ. ऋचा शर्मा, अजीत दुबे, डॉ. एम.के. स्थापक, श्रीनिवास राव, बी.बी. शर्मा, सुनील फाटक, मोहित तिवारी, प्रभव माहेश्वरी, संतोष विश्वकर्मा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अशोक परयानी, डॉ. अंकित सेठ, पूनमचंद मिश्रा, संतोष जैन, संदीप अग्रवाल, डॉ. अर्पिता स्थापक, डॉ. अपूर्वा स्थापक, एडवोकेट अपर्णा स्थापक, श्रीमती अनुपमा स्थापक, डॉ. सोनिया टंडन, अंशुल ज्योतिषी और शिवम पाठक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सनातन धर्म महासभा नरसिंह मंदिर गीता धाम जबलपुर की ओर से अध्यक्ष श्याम साहनी, डॉ. सुधीर अग्रवाल, विध्येश भापकर, डॉ. एच.पी. तिवारी, प्रमोद पटेल, डॉ. सचिन बुधेलिया, डॉ. संदीप मिश्रा और डॉ. उपासना सहित अन्य लोगों ने भी सहभागिता की।रैली के माध्यम से आयोजकों ने समाज से नेत्रदान के प्रति जागरूक होने और मृत्यु के बाद नेत्रदान कर किसी जरूरतमंद के जीवन में दृष्टि की रोशनी लाने का आह्वान किया।