जबलपुर । भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, जबलपुर एवं श्री नरेंद्र अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राइट टाउन स्थित प्रेम मंदिर के सामने निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 284 मरीजों की नेत्र जांच कर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी अग्रवाल ने मरीजों की जांच की। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क आई ड्रॉप एवं चश्मे वितरित किए गए। चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक डॉ. सुमन अग्रवाल का शिविर में विशेष योगदान रहा।प्रदेश सह संयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. अश्विनी कुमार त्रिवेदी ने बताया कि जांच में मोतियाबिंद से पीड़ित चिन्हित 30 से 35 मरीजों की निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी कराई जाएगी।
कार्यक्रम में महानगर संयोजक डॉ. विवेक जैन, प्रभारी डॉ. शुभम अवस्थी, डॉ. वीरेंद्र साहू, डॉ. श्रीकांत साहू सहित चिकित्सा प्रकोष्ठ के चिकित्सकों की सहभागिता रही। आयोजकों ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शिविर का उद्देश्य है। मरीजों ने निःशुल्क चिकित्सा सुविधा के लिए आयोजकों एवं चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।