जनता और सरकार के बीच कड़ी बनकर समाज में आदर्श स्थापित करें भाजपा कार्यकर्त्ता :-  खंडेलवाल

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओ ने बिछाये पलक पावड़े

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्त्ता जनता और सरकार के बीच कड़ी बनकर, जन सामान्य के हित के लिए कार्य करें और समाज में आदर्श स्थापित करें और आप सभी  देश के  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ मिलकर विकसित भारत और विकसित मप्र के संकल्प को पूरा करने के लिए साथ आये और अपने हिस्से का योगदान दे यह बात नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने अभूतपूर्व स्वागत करने के जबलपुर के कार्यकर्ताओ और सामाजिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रथ से ही सभी को सम्बोधित करते हुए कही उन्होने  कहा आपके स्नेह और इस स्वागत के लिए आपका आभारी हूं।

भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल से विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी के प्रथम जबलपुर आगमन पर जबलपुर के कार्यकर्ताओ ने अभूतपूर्व और एतेहासिक स्वागत किया। उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानन्द जी का भी आगमन हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी के आगमन पर भाजपा जबलपुर महानगर एवं ग्रामीण द्वारा लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, प्रदेश महामंत्री जबलपुर संभाग प्रभारी सांसद कविता पाटीदार, सांसद श्री आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश मंत्री नंदनी मरावी, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोटियां, तैलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रविकिरण साहू की उपस्थिति में अन्धमुक बायपास पर अगवानी की गई।

*नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद शुरू हुई स्वागत रैली -*  प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी का काफिला धनवंतरि नगर चौराहे से होकर पिसनहारी की मढिया पंहुचा जहां  प्रदेश अध्यक्ष जी ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की और सभी जनप्रतिनिधियों के साथ रथ में सवार हुए, यहाँ से भव्य स्वागत रैली के साथ त्रिपुरी चौक, सुपाताल, शारदा चौक, एलआईसी, मदनमहल चौक, नागपाल गार्डन, आध शंकराचार्य चौक छोटी लाइन फाटक से शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती चौक होते हुए मानस भवन पहुंचे. जहां प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने के बाद जबलपुर में प्रथम आगमन पर संस्कारधानी के भाजपा कार्यकर्ताओ ने बिछाये पलक पावड़े बिछाये। रैली मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत मंच लगाकर, पुष्प वर्षा कर की गई।

*100 से अधिक मंचों से हुआ अभूतपूर्व स्वागत -* पश्चिम विधानसभा में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिँह जी के नेतृत्व में सभी 18 वार्डो, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, भाजपा विधि प्रकोष्ठ,  वैष्णो देवी यात्रा समिति, जबलपुर विप्र संघ, पंजाबी महासंघ, सिख समाज साहू समाज, पाटीदार समाज, मदनमहल व्यापरी संघ, टिम्बर मर्चेंट एसोसिएशन, एवं उत्तर विधानसभा में सभी वार्डो के साथ किसान मोर्चा, अल्पसंखयक मोर्चा, खंडेलवाल समाज के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओ ने लगभग 100 से अधिक मंचों से स्वागत किया.

*युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्त्ता दो पहिया वाहन से हुए रैली में शामिल :-* प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी की स्वागत रैली में युवा मोर्चा जबलपुर के कार्यकर्त्ता दो पहिया वाहनों से आगे चले।

प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी के आगमन पर पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व अध्यक्ष प्रभात साहू, जीएस ठाकुर, सुभाष रानू तिवारी, डॉ जितेंद्र जामदार, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, एसके मुद्दीन, संदीप जैन, महामंत्री पंकज दुबे,  राजेश दहिया, रजनीश यादव, राजेश राय राममूर्ति मिश्रा, अरविन्द पाठक, शरद अग्रवाल, के साथ समस्त भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।