एमपी ट्रांसको को 160 करोड़ रुपये की बचत दिलाने पर अकाउंट ऑफिसर श्रीमति निकिता सिद्धा सम्मानित


जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी(एमपी ट्रांसको) मुख्यालय जबलपुर में पदस्थ अकाउंट ऑफिसर श्रीमती निकिता सिद्धा ने भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तहत संचालित ‘महारत्न’ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम एवं देश भर में बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण प्रदान करने वाली संस्था रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ प्रभावी वित्तीय समन्वय एवं तकनीकी प्रस्तुतियों के माध्यम से कंपनी के ऋणों की ब्याज दर 9.8 प्रतिशत से घटाकर 8.47 प्रतिशत कराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। इस वित्तीय पुनर्संरचना से ट्रांसमिशन परियोजनाओं हेतु भविष्य के ऋणों पर लगभग 160 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान है। श्रीमती सिद्धा को इस उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यालय जबलपुर में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रबंध संचालक सुनील तिवारी, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता एनजी टिकेकर एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी मुकुल मेहरोत्रा द्वारा सिल्वर मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।