जबलपुर। विगत दिवस होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की मध्य प्रदेश शाखा के द्विवार्षिक चुनाव जबलपुर मे सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष – डॉ आर के गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष- डॉ बी एल मौर्या, प्रांतीय उपाध्यक्ष – डॉ प्रवीण मल्होत्रा, महासचिव – डॉ अवधेश भट्ट, कोषाध्यक्ष- डॉ विजय सिंह यादव, सह सचिव – डॉ दीप्ति लहारिया सर्वसम्मिति से चुने गए।
डॉ वीरेंद्र साहू,डॉ विनोद बड़गैंया,डॉ अभिषेक दुबे ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य शाखा का चुनावी कार्यक्रम सफलता पूर्वक सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हेतु डॉ सुनील मिश्र (जबलपुर), डॉ अश्विनी द्विवेदी (इंदौर), डॉ आर के चतुर्वेदी (जबलपुर) को चुना गया है। बैठक के प्रारंभ में निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष डॉ आर के चतुर्वेदी, महासचिव डॉ प्रवीण मल्होत्रा, ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस बैठक में वरिष्ठ आजीवन सदस्य डॉ सुनील मिश्र, डॉ वंदना कपूर, डॉ गणेश सुरकर, डॉ एल बी मौर्य, डॉ टी एन पांडे, डॉ मेघा चौरसिया, डॉ राघवेंद्र तिवारी, डॉ आर के हीरानी, सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं यूनिट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
