(जबलपुर)विकसित प्रदेश के संकल्प को साकार करेगा बजट: राकेश सिंह – जबलपुर में 382 करोड़ के निर्माण कार्य बजट में शामिल

जबलपुर। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने यहां कि प्रदेश की मोहन सरकार द्वार प्रस्तुत आम बजट में न केवल प्रदेश बल्की जबलपुर शहर भी तेजी से चमकेगा. उन्होंने कहा कि भेड़ाघाट में जल्द ही रोप वे से 64 जोगिनी मंदिर तक श्रृध्दालू पहुंचे. शहर व गांवों में सड़को का जाल बिछेगा. जिससे बेहतर नेटवर्क और कनेक्टिविटी में सुधार आएगा.
श्री सिंह यहां होटल नर्मदा जेक्शन में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे. पत्रकारों से चर्च करते हुये उन्होंने कहा कि अभ्योदय मध्य प्रदेश बजट 2025-26 प्रदेश के समग्र विकास, निवेश प्रोत्साहन और बेहतर जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दृष्टि से तैयार किया गया है।
मंत्री श्री सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में 4.38 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग चार प्रतिशत अधिक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बताए गए गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए बजट को ज्ञयान-II मॉडल पर आधारित किया गया है। इस मॉडल में औद्योगिकीकरण और अधोसंरचना को भी जोड़ा गया है, जिससे रोजगार सृजन और उत्पादन क्षमता में वृद्धि को नई दिशा मिलेगी।
पत्रकारवार्ता के दौरान नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधाकय अभिलाष पाण्डेय एवं नीरज सिंह, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज एवं ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल आदि उपस्थित थे.
उन्होंने कहा कि बजट में गरीब किसान युवा नारी सबका ध्यान रखा गया है. कृषि वर्ष में किसान कल्याण पर विशेष जोर दिया गया. किसानों की सुविधा के लिये कई प्रावधान किये गये हैं.
हर क्षेत्र का विकास…
सिंह ने कहा अवसंरचना विकास पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं, सड़क निर्माण और मरम्मत, पुल-पुलियों के निर्माण तथा ग्रामीण-शहरी संपर्क मार्गों के विस्तार के लिए बड़े पैमाने पर बजट स्वीकृत किया गया है। प्रदेश में रोड नेटवर्क मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है और हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के माध्यम से गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी।
जबलपुर को मिले कई प्रोजेक्ट…
जबलपुर जिले के संदर्भ में मंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 34 निर्माण कार्यों को बजट में शामिल किया गया है, जिनकी कुल लागत ₹382 करोड़ है। इन परियोजनाओं से जिले की सड़क एवं परिवहन अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी। प्रमुख मार्गों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और व्यापार, कृषि परिवहन तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
नगरीय विकास के क्षेत्र में ई-बस सेवा, अमृत 2.0 योजना और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए व्यापक प्रावधान किए गए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के पुनः डामरीकरण, उन्नयन और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण जैसे कार्यों को गति दी जाएगी।