मप्र के सबसे बड़े वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाई ओवर का भव्य लोकार्पण कल

एतेहासिक क्षण का साक्षी बनने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के ने की अपील
जबलपुर। मप्र के सबसे बड़े वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाई ओवर का भव्य लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी के कर कमलों, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कल शनिवार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे महानद्दा, मदनमहल में किया जायेगा।
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा जबलपुर के लिए 23 अगस्त का दिन ऐतेहासिक दिन है, आज के दिन 11 सौ करोड़ की लागत से लगभग 7 किमी लम्बे मदनमहल से दमोहनाका तक निर्मित फ्लाई ओवर का लोकार्पण होने जा रहा है, इस फ्लाई ओवर का लोकार्पण दूरदर्शी सोच के धनी और इस फ्लाई ओवर की कल्पना को साकार रूप देने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मप्र के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा इस ऐतेहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए सभी प्रातः 11:30 बजे लोकार्पण स्थल पहुंचे।
जबलपुर की जनता, प्रबुद्धजन एवं भाजपा कार्यकर्त्ताओ कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकी, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकडे, जिप अध्यक्ष आशा गोंटिया, भाजपा प्रदेश मंत्री नंदनी मरावी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष रविकिरण साहू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने की है।