मॉडलियन प्रतिभा अलंकरण कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को दिए गए पुरस्कार


जबलपुर। मॉडल हाई स्कूल ( पं. लज्जाशंकर झा उच्च माध्य उत्कृष्ट विद्यालय, जबलपुर ) के भूतपूर्व छात्रों के संगठन मॉडेलियन का प्रतिभा अलंकरण समारोह समारोह शाला के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

मॉडेलियन द्वारा मॉडल हाई स्कूल के पूर्व शिक्षकों व प्राचार्यो की स्मृति में विभिन्न विषयों में प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले शाला के ही छा़त्र छात्राओं को अलंकरण एव नकद राशि प्रदान की गई।


इस वर्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला के 1979 बैच के छात्र नेत्ररोग विशेषज्ञ डा पवन स्थापक रहे। डा पवन स्थापक ने इस अवसर पर कहा कि इस शाला के महान शिक्षकों की शिक्षा के ही कारण मेरे बैच के 28 छात्रों में से 20 छात्रों का चयन पी एम टी में उस वर्ष हुआ था।

इस शाला में छात्रों में खुद पढ़ने और हर प्रतियोगिता को जीतने की शिक्षा दी गई है। उन्होंने अगले वर्ष से शाला में “बेस्ट टीचर” पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की।


कार्यक्रम में शाला प्राचार्य श्रीमती उपमा गुप्ता मॉडेलियन सचिव हिमांशु राय, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र भार्गव, संयुक्त सचिव युवराज गढ़वाल, हेमन्त दवे प्रो डा आई के खन्ना, सिद्धार्थ दिवाकर, पीयूष अग्रवाल गोविन्द इंदुरख्या, अजय नामदेव, डी डी शर्मा आशीष नामदेव, अनिल बाजपेयी आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन युवराज गढावाल ने किया।


स्व एस वी कानडे स्मृति विज्ञान विभा अलंकरण कार्तिक गुप्ता को प्रदान किया गया। स्व जे पी बाजपेयी स्मृति भाषा प्रदीप अलंकरण भी कार्तिक गुप्ता प्रदान किया गया।

स्व शिवप्रसाद निगम उत्कृष्ट रसायन विज्ञान विभा अलंकरण नैतिक अग्रवाल को प्रदान किया गया। मॉडेलिया 1975 बैच द्वारा प्रिंस सिंह ठाकुर को कक्षा आठवीं में प्रथम स्थान और कु शाइज़ा फातिमा को दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अलंकरण प्रदान किया गया।

स्व आर आर दौशल्य स्मृति कृषि विभा अलंकरण आयुष गौर को प्रदान किया गया। स्व जी एस दवे स्मृति भूगोल विभा अलंकरण कु वंशिका जैन को प्रदान किया गया।

स्व सुशील चंद्र दिवाकर स्मृति वाणिज्य विभा अलंकरण ओम दुबे को प्रदान किया गया। स्व डा ज्योति प्रकाश मुकर्जी स्मृति जीव विज्ञान विभा अलंकरण कु कृति पांडेय को प्रदान किया गया।


स्व एम एम भार्गव स्मृति अलंकरण अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान पाने पर कु. मुस्कान अंसारी कक्षा छठवीं, सुन्दरम कुशवाहा कक्षा सातवीं, प्रिंस सिंह ठाकुर कक्षा आठवीं, कु. श्रेया जैन कक्षा नवीं, कु. शाइज़ा फ़ातिमा स्टेट मेरिट में तृतीय स्थान व दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान,कु. कृति पाण्डेय कक्षा ग्यारहवीं को दिया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन योगेन्द्र भार्गव ने किया।