विधायक रोहाणी ने मोहनिया में औद्योगिक इकाईयां प्रारंभ कराने मुख्यमंत्री से की मांग  

जबलपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के पहले भोपाल प्रवास के दौरान जबलपुर केंट क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी,  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट कर केंट विधानसभा के मोहनिया क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए चर्चा की| विधायक श्री  रोहाणी ने बताया कि इस क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र के रुप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 25 एकड़ की भूमि आबंटित की गई है, लिहाजा यहां शीघ्र ही औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और क्षेत्र के विकास के लिए उद्योग विभाग को निर्देशित करने की  मांग मुख्यमंत्री से की गई| विधायक श्री  रोहाणी ने इसके अलावा केंट के साथ साथ जबलपुर में प्रस्तावित  विकास कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा की।