जबलपुर। मैं आप सभी माताओं, बहनों को प्रणाम करता हूंँ, आपका भाई आपके साथ है। यह कहते हुए आज माल गोदाम प्लेट फार्म नंबर 6 रेलवे स्टेशन पर उपस्थित माताओं, बहनों के साथ महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू” ने निगम अध्यक्ष रिंकू विज,एम आई सी सदस्यों और पार्षद दल के साथ रेलवे स्टेशन से तीन पत्ती तक यात्रा की। इस अवसर पर महापौर श्री अन्नू, निगम अध्यक्ष रिंकू विज और उपस्थित एम. आई. सी. सदस्यों और पार्षदों ने माताओं, बहनों से राखी बंधवा कर उनका आशीर्वाद लिया। विदित हो कि रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू” ने प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन के इस महान पर्व पर सभी माताओं, बहनों के लिए मेट्रो बस नि:शुल्क चलवाई और किसी भी माताओं, बहनों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होने दी । आज सभी के साथ यात्रा करते हुए फिर से एक बार महापौर श्री अन्नू ने सभी माता बहनों से कहा कि आपका यह भाई हमेशा आपके लिए खड़ा है आपकी हर सुख दुख में हम सदैव आपके साथ रहेंगे आप सभी माताएं बहनें हम सब पर अपना आशीर्वाद ऐसे ही बनाए रखना। महापौर श्री अन्नू ने सभी माताओं बहनों को उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, विवेकराम सोनकर,दामोदर सोनी, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, पार्षद माताएं, बहने आदि उपस्थित रहे।