मणिपालसिग्ना ने अपने संपूर्ण स्वास्थ्य बीमा समाधान ‘सर्वः’ के साथ मध्य प्रदेश में बढ़ाई अपनी मजबूती

इंदौर: भारत की प्रमुख एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनियों में से एक, मणिपालसिग्ना स्वास्थ्य बीमा, अपने विशिष्ट उत्पाद, ‘मणिपालसिग्ना सर्वः’ के ज़रिए मध्य प्रदेश में अपनी मौजूदगी का विस्तार कर रही है। कंपनी राज्य में सुलभ और व्यापक स्वास्थ्य बीमा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी स्थानीय वितरण और सेवा क्षमताओं का विस्तार कर रही है। कंपनी ने अपनी ‘इंडिया हेल्थ क्वोशियेंट (आईएचक्यू 2026)’ रिपोर्ट से मिली जानकारी भी साझा की, जिससे पूरे राज्य में स्वास्थ्य बीमा के बारे में जागरूकता और इसकी पहुंच बढ़ाने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता ज़ाहिर होती है।मणिपालसिग्ना ने अगले तीन साल में पूरे राज्य में 6,000 से अधिक एडवाइज़र को जोड़ने और पांच साल में इस एडवाइज़र नेटवर्क को बढ़ाकर 11,000 करने की योजना बनाई है। कंपनी अपनी मौजूदगी का विस्तार करेगी और बेहतर सेवा प्रदान करेगी, विशेष रूप से मध्य प्रदेश के अर्ध-शहरी और उभरते हुए बाज़ारों में।मणिपालसिग्ना सर्वः मध्य प्रदेश में सुरक्षा की अलग-अलग ज़रूरतों को पूरा करता है। इसमें पहली बार बीमा लेने वालों और मन की शांति चाहने वालों के लिए ज़रूरी कवरेज से लेकर, शून्य प्रतीक्षा अवधि और अधिक कवरेज जैसी नई सुविधाओं वाले व्यापक प्लान शामिल हैं। सर्वः मध्य प्रदेश में महत्वपूर्ण उत्पाद के तौर पर उभरा है और राज्य के कुल नए व्यवसाय से जुड़े प्रीमियम में इसकी बड़ी हिस्सेदारी है।मणिपालसिग्ना स्वास्थ्य बीमा के उत्तर-मध्य और महाराष्ट्र के शेष हिस्सों के लिए एजेंसी प्रमुख, अरुण कौशिक ने मध्य प्रदेश में सर्वः को तेज़ी से अपनाए जाने के बारे में कहा, “’सर्वः’ के साथ, हम मध्य प्रदेश में ग्राहकों की स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी बदलती ज़रूरतों को ऐसे समाधान के ज़रिये पूरा कर रहे हैं जो आसान, किफायती और व्यापक है। ‘अनंत’ के ज़रिए असीमित कवरेज, ‘सर्वः परम’ के तहत शून्य प्रतीक्षा अवधि और ‘सर्वः प्रथम’ के ज़रिए बेहतर मूल्य की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष सुरक्षा जैसे फीचर ग्राहकों को अधिक विकल्प और भरोसा प्रदान करने के लिए तैयार किए गए हैं। राज्य में ‘सर्वः’ को तेज़ी से अपनाए जाने से स्पष्ट है कि ग्राहक ऐसे स्वास्थ्य बीमा समाधान को पसंद कर रहे हैं जो व्यावहारिक, अनुकूल और उनकी ज़रूरतों के अनुरूप हों।”मणिपालसिग्ना स्वास्थ्य बीमा के क्षेत्रीय व्यवसाय प्रमुख – मध्य भारत, मिहिरकुमार भट्ट ने कंपनी की वितरण रणनीति और विस्तार की योजनाओं के बारे में कहा, “मध्य प्रदेश मणिपालसिग्ना के लिए उल्लेखनीय वृद्धि वाला बाज़ार है। हम भरोसेमंद स्थानीय एडवाइज़र के ज़रिए विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो परिवारों को उचित स्वास्थ्य कवर समझने और चुनने में मदद कर सकें। हमने अगले तीन साल में अपने नेटवर्क में 6,000 से अधिक एडवाइज़र जोड़ने और पांच साल में इसे बढ़ाकर 11,000 तक करने की योजना बनाई है। इस विस्तार और साथ ही विस्तृत शाखा नेटवर्क से हमें पूरे राज्य में ग्राहकों के लिए बेहतर पहुंच, मार्गदर्शन, और सेवा प्रदान करने में मदद मिलेगी।”


मणिपालसिग्ना ‘सर्वः’ तीन किस्म के प्लान की पेशकश करता है:

मणिपालसिग्ना सर्वः उत्तम प्लान व्यक्तिगत ज़रुरत के अनुरूप और व्यापक स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करता है, जिसमें ‘अनंत’ के नाम से असीमित कवरेज का विकल्प भी मिलता है। इससे ग्राहकों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चुनौतियों से निपटने की आज़ादी मिलती है। इसमें ‘गुल्लक एडवांटेज’ भी शामिल है, जो दावे की परवाह किए बगैर बीमित राशि (सम इंश्योर्ड) में 1500% तक की वृद्धि की गारंटी देता है, और वैकल्पिक ‘सारथी बेनिफिट’ भी मिलता है जो पहले से मौजूद बीमारियों जैसे डायबिटीज़, हाइपरटेंशन और अस्थमा के लिए प्रतीक्षा अवधि को घटाकर सिर्फ 31 दिन कर देता है।
मणिपालसिग्ना सर्वः परम प्लान पहले दिन से कवरेज प्रदान करता है, जिससे शून्य प्रतीक्षा अवधि सुनिश्चित होती है और ग्राहक तुरंत अच्छी चिकित्सा सुविधाएं पा सकते हैं। इस प्लान में ‘अनंत बेनिफिट’ के तौर पर असीमित बीमित राशि की सुविधा भी मिलती है, जिससे ग्राहकों को मन की शांति और पहले दिन से ही पूरी सुरक्षा मिलती है। ग्राहकों को ‘गुल्लक एडवांटेज’ से हर साल गारंटीशुदा बीमित राशि वृद्धि और ‘सरप्लस बेनिफिट’ का भी लाभ मिलता है, जो हर पॉलिसी वर्ष में पहले दावे पर बीमित राशि को 100% तक वापस बहाल कर देता है।
मणिपालसिग्ना सर्वः प्रथम प्लान ज़रूरी और किफायती स्वास्थ्य बीमा कवरेज विकल्प प्रदान करता है, जिसे खास तौर पर मूल्य की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है। यह उन नए ग्राहकों और मौजूदा ग्राहकों, दोनों की ज़रूरतों को पूरा करता है जो गंभीर बीमारियों और दुर्घटना के मद्देनज़र अस्पताल में भर्ती होने के संबंध में अपना कवरेज बढ़ाना चाहते हैं। यह प्लान कैंसर, हार्ट, स्ट्रोक और बड़े अंगों या बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए ₹3 करोड़ तक का अस्पताल में भर्ती होने से जुड़ा व्यापक कवरेज प्रदान करता है, साथ ही पहले से मौजूद बीमारियों के लिए 31 दिन का वैकल्पिक कवर भी देता है।


मणिपालसिग्ना इंडिया हेल्थ क्वोशियेंट 2026, से पता चला कि भारत का कुल स्वास्थ्य स्कोर 65/100 है, जबकि वित्तीय स्वास्थ्य स्कोर सबसे कम 62/100 है। कंपनी ने यूगव के साथ मिलकर यह अनुसंधान किया है। खास बात यह है कि स्वास्थ्य कवरेज वित्तीय बफर की तरह काम करता है। स्वास्थ्य बीमा के साथ तनाव का सामना करने वाले लोगों का वित्तीय स्वास्थ्य स्कोर 65 है, जबकि उसी तनाव के स्तर वाले बगैर बीमा वाले लोगों का स्कोर 58 है।मणिपालसिग्ना ने ग्राहकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, शुरुआत से लेकर अब तक (वित्त वर्ष 2026 तक) दावे के तौर पर ₹5,900 करोड़ से ज़्यादा का भुगतान किया है। कंपनी पॉलिसीधारकों के सबसे मुश्किल समय में उनके साथ मज़बूती से खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध है।मणिपालसिग्ना मध्य प्रदेश में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। ‘सर्वः’ के ज़रिए कंपनी लक्ष्य है, स्वास्थ्य सुरक्षा को आसान बनाना और परिवारों को नए, ग्राहक-केंद्रित बीमा समाधानों के ज़रिये अपनी सेहत और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करना।