जबलपुर । आगामी 19 मार्च को हिंदू नववर्ष पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा भव्यतापूर्ण धर्ममय झांकियों के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा को सफल बनाने संचार नगर में नारायणी सेना के संयोजक सीता राम सेन के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई बैठक में सीता राम सेन ने बताया कि शोभा यात्रा से नगर में होगा हिन्दू समागम जैसा दृश्य होगा।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कलश शोभा यात्रा में एक ही कलर के वस्त्र महिलाएं धारण कर शामिल होंगी। कलश यात्रा के पश्चात भगवा ध्वज , झांकियों को शामिल करने पर विचार रखे गए, संगीत धुनों के साथ शोभायात्रा में राम धुन कीर्तन मंडली चलेगी, नारायणी सेना के वरिष्ठ जन शामिल रहेंगे शोभायात्रा 19 मार्च को दोपहर 2 बजे दमोहनाका से मिलोनीगंज, मालवीय चौक, तीन पत्ती से होते हुए नगर भ्रमण करेगी।
बैठक में नारायणी सेना के संयोजक सीता राम सैन, नगर अध्यक्ष राजकुमार भोजक , आर ए दुबे,शैलेन्द्र चौरसिया, अनिल पटेल, राहुल हटारिया, अरविंद दुबे महामंत्री, अटल उपाध्याय, वासु अग्रवाल, विवेक शुक्ला, मुकुट शुक्ला , नितिन गुप्ता, मोंटू महराज, अभय उपाध्याय, मुकुट शुक्ला आदि उपस्थित रहे।