जबलपुर। मजदूर संघ हथौड़ा के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीसीएफ मजदूर संघ हथौड़ा कार्यालय में विगत दिनों महिला दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मजदूर संघ हथोड़ा के महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शांता सहाय द्वारा किया गया कार्यक्रम में सैकड़ो महिला कर्मचारी के साथ ट्रेनिंग कर रही युवती ने भी भाग लिया इस रंगारंग कार्यक्रम में कई महिला कर्मचारी द्वारा अपनी प्रस्तुति पेश किए गए| मीडिया प्रमुख उत्तम विश्वास से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत में इस वर्ष सेवानिवृत हो रहे महिला कर्मचारियों के सम्मान से शुरू हुआ जहां उन्हें माला पहनकर बधाई दी गई एवं अग्रिम जन्मदिन की बधाई देकर केक काटा गया महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शांता सहाय द्वारा मजदूर संघ हथौड़ा के अध्यक्ष विनय गुप्ता महामंत्री रोहित यादव को कार्यक्रम संचालन एवं व्यवस्था हेतु धन्यवाद दिया गया मंच संचालन का कार्य कार्य समिति सचिव अमित चंदेल के साथ राजा पांडे द्वारा किया गया कार्यक्रम में महिला कर्मचारी में कीर्ति राय वंदना सरिता टेकाम संगीता सिंह के साथ कार्य समिति सदस्य बीरबल सिंह पार्थ ओझा देवेंद्र प्रताप रितेश बेन राजेश भारती की भूमिका रही|