महिला दिवस के अवसर पर नेक्स्टजेन होप फाउंडेशन ने राजेश्वरी कुमार का किया सम्मान

हैदराबाद | भारत – नेक्स्टजेन होप फाउंडेशन ने महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शीला चौधरी, सेवानिवृत्त न्यूक्लियर साइंसिस्ट, स्मृति श्यामला देवी, बहुबली मूवी के हीरो प्रभास की माता जी, और डॉ. श्यामला देवी, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ और आईवीएफ विशेषज्ञ, उपस्थित थीं।प

नेक्स्टजेन होप फाउंडेशन की संस्थापक, मिस. आरोही रावत ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और उन्हें प्रेरित करना है।

इस अवसर पर, समाज सेविका और ब्लाइंड क्रिकेट एसोसियन इंडिया एम पी चेप्टर की उपाध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी जी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए नेक्स्टजेन होप फाउंडेशन द्वारा अवार्ड और शॉल से सम्मानित किया गया।

    समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए आवाज उठाई और समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

राजेश्वरी कुमार के सम्मानित होने पर ब्लाइंड क्रिकेट एसोसियन इंडिया एम पी चेप्टर की ज्योति वर्मा चौहान, डा राजीव जैन , अंजिता सबलोक और सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।