जबलपुर। औद्योगिक क्षेत्र आधारताल एवं रिछाई के उद्योगों पर नगर निगम जबलपुर द्वारा बेजा दवाव बना कर अवैधानिक रूप से संपत्तिकर वसूली करने के प्रयासों को लेकर महाकोशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री भवन सिविक सेंटर में उद्योगपतियों की बैठक आयोजित की गई|
इस बैठक में चेम्बर अध्यक्ष रवि गुप्ता द्वारा मध्यप्रदेश नगर पालिक अधिनियम 1956 की संबंधित धाराओं को विस्तार से बताते हुए अधिसूचित औद्योगिक क्षेत्रों की औद्योगिक इकाईयों पर किसी भी स्थिति में संपत्तिकर अधिरोपित नहीं होता, के विषय में जानकारी दी शासन के साथ किये जा रहे संबंधित पत्राचार के बिन्दुओं को उपस्थित उद्योगपतियों के बिन्दुओं को संज्ञान में लाते हुए उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश एवं छतीसगढ़ में नगर पालिक निगम अधिनियम एक ही है एवं छत्तीसगढ़ राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित उद्योगों को संपत्तिकर से पूर्णत: छूट प्रदान करने एवं बकाया को समाप्त करने का आदेश 2023 में पारित कर दिया गया।
इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों की औद्योगिक इकाईयों पर संपत्तिकर नहीं लगाने एवं दोहरे करारोपण नहीं होने देने की 08 मई 2024 को इंदौर में की गई घोषणा के मद्देनजर नगर के जनप्रतिनिधियों से बात की जायेगी तथा निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही जारी रखने पर पूरी ताकत के साथ सड़क पर उतर कर विरोध किया जायेगा|
सभा द्वारा संकल्प पारित किया गया कि यदि निगम प्रशासन कोई अप्रिय स्थिति पैदा करता है तो सभी अपने अपने उद्योगों की चाबियाँ प्रशासन को सौंप देंगे तथा उद्योग बंदी के साथ साथ जबलपुर बंद करके अपनी बात मध्यप्रदेश शासन तक पहुचायेंगे| बड़ी संख्या में उपस्थित उद्योगपतियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के इस कथन को कि दूसरे संभागों में कुछ लोग कर दे रहे है, सिरे से नकारते हुए तय किया कि अधिनियम को न मानते हुए की जा रही यह वसूली दूसरी जगह के लिए नजीर नहीं बन सकती|
बैठक का संचालन मानसेवी मंत्री अखिल मिश्र एवं आभार कोषाध्यक्ष हेमराज अग्रवाल द्वारा दिया गया| बैठक में चेम्बर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर नाग्देव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष युवराज जैन गढ़ावाल, संयोजन मंत्री समीर पाल, सुधीर यादव, सुप्रीत आनंद, घनश्याम रोडके, कमल चड्डा, गौरव अग्रवाल, रोहित जयसवाल, प्रफुल्ल अग्रवाल, ऋषभ देव सिंह, मनीष गुप्ता, रज्जन ताम्रकार, केवल सवालानी, सज्जाद इकराम अली, आशोक कुमार मुलानी, पंकज खंडेलवाल, चंद्रमोहन परवानी, अनमोल वाधवा, अभिषेक तलवार, अर्पित सेठी, सतीस ओसवाल, अनूप अग्रवाल, अभिषेक जैन, मनीष केशरी, परदीप कोटवानी, हरीश परवानी, विनोद चावला, सन्नी बजाज, संतोष सलवानी, अजित चेलानी, राजेंद्र, विजय परवानी, अतुल करीमी, भीषम वासवानी, राकेश गिद्रोनिया, कैलाश परवानी, जितेन्द्र शर्मा, आदित्य जैन, प्रवीण यादव, राम देवानी, सचिन सिंघईए अतुल जैसवाल, टीकम दास दुसिया, अबराम अख्तर आदि उपस्थित रहे।