माँ खेरमाई सिद्धेश्वरी माता मंदिर में 9 दिन होगी भक्ति रस की वर्षा


जबलपुर। कजरवारा माँ खेरमाई सिद्धेश्वरी दुर्गा माता मंदिर में चैत्र नवरात्र में 09 दिवसीय भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, यहां 9 दिवसीय भक्ति रस की वर्षा होगी।

कार्यक्रम प्रतिदिन रात्रि 08 बजे से प्रारंभ होंगे।है, 19 मार्च को माँ के 108 ज्वारों के कलश की स्थापना की गई महिला मण्डल द्वारा भजन किए गए। 20 मार्च 2026 को लोकगीत, भजन कीर्तन पुरानी बस्ती, कजरवारा क्षेत्रीय बाल कलाकारों का डांस प्रतियोगिता की गई|

21 मार्च को विशाल देवी जागरण अनु मिश्रा पूजा तिवारी सुभाष यादव द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा,22 मार्च 2026 देवी जागरण देवी गीत गायिका वर्षा यादव का रखा गया है।


23 मार्च 2026 महाआरती के साथ ही देवी जागरण विनोद साहू, प्रदीप पटेल शुभम साहू का रखा गया है , 24 मार्च 2026 महाआरती देवी जागरण देवी गीत गायक कु. सुरभि गुप्ता माँ सिद्धेश्वरी दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में किया जाएगा 25 मार्च को डांस प्रोग्राम सांस्कृतिक प्रोग्राम रंगारंग कार्यक्रम, कॉमेडी शुभम महतो, इवेंट शिवपुरी का, 26 मार्च 2026 मध्य भारत की सुप्रसिद्ध गायिका संजो बघेल द्वारा देवी गीत, देवी जागरण किया जाना है,

27 मार्च 2026 को दस हजार माँ के भक्तों की संख्या के साथ मन्नत वाले माँ के ज्वारो की विशाल शोभायात्रा कजरवारा खेरमाई मंदिर से प्रारंभ होकर, सिद्धेश्वरी नगर, बजरंग मंदिर बस्ती, भोंगाद्वार, धोबीघाट, अनुराधा कालोनी, से होते हुए मिल्ट्री डेयरी फॉर्म के पास मंदिर में समाप्त होगी , विशाल भण्डारा – 29 मार्च रविवार शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा।


खेरमाई माता मंदिर समिति अध्यक्ष नकुल गुप्ता , मूलचंद, राजू पटेल, अटल उपाध्याय, विनोद ,अनिल वाल्मीक, अपूर्व दुबे, विभु शुक्ला ने खेरमाई मंदिर में प्रतिदिन समय से पहले पहुंच कर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।