किसान सेवा सेना की कुंडम ब्लाक इकाई का गठन

जबलपु। किसान सेवा संगठन की युवा विंग – किसान सेवा सेना के सदस्यो ( कृषक सेवकों ) की बघराजी में बैठक आयोजित हुई जिसमे कुंडम ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया. कार्यकारिणी में संरक्षक मदन पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष मनोज पटेल, सचिव दशरथधर बड़गईया, मीडिया प्रभारी उमेश मेहरा एवं इंद्र कुमार सेन कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अशोक जोगी, पंचम हल्दकार, कंधि सिंह उईके, संदीप साहू सहित अन्य किसान प्रतिनिधियों को मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर रामकिशन पटेल, जितेन्द्र देसी, सुरेश कुमार असाटी, मनोज धनगर उमेश कुमार बागड़ी, उमेश पटेल, सुरेश कुमार सिंह मौर्य, अशोक पटेल, राजेश पटेल एवं अन्य किसान साथी ग्राम बघराजी में उपस्थित रहे।