जबलपुर। किसान सेवा संगठन की युवा विंग किसान सेवा सेना के सप्तम स्थापना दिवस के अवसर पर भंवरताल स्थित कला वीथिका में आयोजित कृषि संगोष्ठी, प्रशिक्षण एवं कृषक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राघवेंद्र सिंह कलेक्टर जबलपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर नवाचार एवं जैविक खेती तथा पराली प्रबंधन में नवयुवक किसानों की भूमिका अब आवश्यक होगी। इस हेतु इस संगठन की महती आवश्यकता है।
भारत कृषक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के के अग्रवाल ने कलेक्टर का स्वागत करते हुए कलेक्टर जबलपुर तथा कृषि विभाग द्वारा किसान हित में किए जा रहे कार्यों एवं शासकीय योजनाओं को गति देने हेतु युवाओं का आवाहन एवं प्रोत्साहन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व कुलपति रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय एवं पूर्व अध्यक्ष केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली डॉ एस पी गौतम ने किसानों को जैविक खेती से जुड़कर अपनी समृद्धि की ओर बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ संजय कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन लेने हेतु उच्च गुणवत्ता के बीजों का चयन के साथ वैज्ञानिक विधि से खेती करने के गुर बताए। कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि एस के निगम ने खाद वितरण की नई योजना ई टोकन के संचालन में जबलपुर जिले के किसानों के सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसी क्रम में जबलपुर जिले में जैविक खेती एवं खेती में नवाचार में उत्कृष्ट कार्य हेतु कैलाश यादव, सुश्री अर्चना सोनी, पंचम हल्दकार, रामदीन पटेल, सपना काछी, अंशु माला धगट का कलेक्टर के द्वारा प्रशस्ति पत्र मोमेंटो, शॉल – श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त उपसंचालक (कृषि) के एल कोष्ठा द्वारा पारंपरिक खेती पर लिखित पुस्तिका का विमोचन कलेक्टर महोदय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जे आर गायकवाड, रूपेंद्र पटेल, सहायक संचालक (कृषि) रवि आम्रवंशी, विवेक पटेल, विनय ठाकुर, अर्चना सोनी, अंचल गुप्ता (बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र), सेवानिवृत्ति उपसंचालक उद्यान सुनील राय, सुभाष चंद्रा, विकास खंडेलवाल आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि कृषकों को संगठित होकर अपने हितों व हकों की रक्षा तथा खेती में नवाचार करते हुए अपनी समृद्धि का रास्ता खोलें।
इस अवसर पर किसान सेवा संगठन के मनोनीत ब्लॉक अध्यक्ष मनीष सोनी (मझौली), अंकित पटेल (सिहोरा) सुरेश पटेल (पनागर) मुकेश ठाकुर ((कुंडम), जितेंद्र पटेल (बरगी), रामदीन पटेल (पाटन), महिला विंग की ब्लॉक अध्यक्ष सपना काछी (बरगी), अर्चना सोनी (पनागर) सहित अन्य पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रेषित करते हुए सम्मानित किया गया।
दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से प्रारंभ कार्यक्रम का संचालन किसान सेवा संगठन के अध्यक्ष जितेन्द्र देसी एवं आभार प्रदर्शन संरक्षक रामकिशन पटेल ने किया।
कार्यक्रम में भारत कृषक समाज के प्रमोद मरवाहा, सुशील जैन, रामगोपाल पटेल, रमेश नवेरिया, डॉ प्रकाश दुबे, सी एल शर्मा, गोकुल पटेल, अविनाश राय, व्ही के पंड्या, उमाशंकर पटेल, रामेश्वर अवस्थी, हरनारायण ठाकुर, राजू झारिया, किसान सेवा संगठन से महेंद्र पटेल, श्रीकांत महेरे, मनोज पटेल, जयप्रकाश पटेल, मदन पटेल आदि सहित जबलपुर जिले की सभी तहसीलों से कृषक प्रतिनिधि उपस्थित थे।