जबलपुर – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में सनातन धर्म महासभा जबलपुर के तत्वावधान में श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में 6 सितंबर को सायं 6 बजे से शहीद स्मारक गोल बाजार जबलपुर में देश के ख्यातिलब्ध बांसुरी वादक बांसुरी की धुनों से श्रीकृष्ण भजनामृत श्रवण करायेंगे।अध्यक्ष श्याम साहनी, गिरिराज चाचाजी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, मटकी सजाओ प्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता, श्रीकृष्ण झांकी सजाओ प्रतियोगिता, बरसाने का मेला, मुकुट बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता,कौन बनेगा कृष्ण प्रेमी सहित उत्कृष्ट झांकियों की साज सज्जा के लिए प्रतिभागियों और संस्थाओं को सम्मानित भी किया जायेगा।कान्हा की बांसुरी में उपस्थिति का आग्रह श्याम साहनी, अशोक मनोध्या, तरूण भनोत, बाबू विश्व मोहन,गुलशन मखीजा, लकी भाटिया,शरद काबरा, गिरिराज चाचाजी, सुनीता चावला,अंजू भार्गव, नेहा जेठा,सोनल सेठी प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल , जगदीश साहू विध्येश भापकर आदि ने किया है।