जबलपुर। कजरवारा की महारानी की भक्तों ने नम आंखों से विदा किया कजरवारा से विदाई में हजारों भक्तों ने भजन ,गीत गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए।
जगह-जगह भंडारा एवं अनेक स्थानों पर महाआरती शंख एवं घंटे की ध्वनि के साथ की गई माई के स्वागत के लिए जगह-जगह फूलों से द्वार तैयार किए गए थे माई के स्वागत के लिए जगह-जगह माला अर्पण किया गया|
अनेक स्थानों पर कन्याओं के पूजन के साथ ही भंडारा आयोजित किए गए थे ढोल, संगीत के साथ ही डांडिया करते हुए भक्तों ने अपने धाम के लिए विदा किया मूर्ति की शोभा यात्रा के पहले स्थापना स्थल पर विधि विधान से पूजा अर्चन किया गया।
प्रमुख पांडा रामचंद्र, अर्णवशर्मा द्वारा पूजन कर प्रसाद दिया गया। कजरवारा की महारानी के दरबार में मन्नतें पूरी होने के कारण भक्त का अपार प्रेम दिखाई दिया।
शोभायात्रा में मुख्य संरक्षक मंतो, विवेक जैसैले, आशीष नेगी अस्सू ठाकुर , अटल उपाध्याय,नरेन्द्र उपाध्याय, संतोषी बाई, सुमन उपाध्याय,मनीषा उपाध्याय, खुशबू, वेद श्री,आस्था, अभय , नमन उपाध्याय,संदीप सोनी, निक्की यादव, सतेंद्र सोनी, अनिल चौकसे ने पूजन अर्चन किया है।