बिजली के खंभों के नीचे सजे जुए के फड़, 19 जुआरी गिरफ्तार

जबलपुर। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर चोरी-छिपे सज रहे जुए के फड़ों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 19 जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। माढ़ोताल और लार्डगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जुआरियों के कब्जे और फड़ से 13 हजार 545 रुपए नकद तथा ताश के पत्ते बरामद किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।माढ़ोताल पुलिस को रविवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रैगवा स्थित आरएमसी प्लांट के पास बिजली के पोल के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए की हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर 13 जुआरियों को पकड़ लियापकड़े गए जुआरियों के पास और फड़ से 8 हजार 480 रुपए तथा ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने सभी के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।इसी तरह लार्डगंज पुलिस को बैकुंठ धाम मंदिर के पास बिजली के खंभे के नीचे जुआ खेले जाने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो छह जुआरी ताश पर रुपए की बाजी लगाते रंगेहाथ मिल गए। इनके कब्जे और फड़ से 5 हजार 65 रुपए और ताश के पत्ते जब्त किए गए।दोनों कार्रवाई में पुलिस ने कुल 19 जुआरियों को गिरफ्तार कर 13,545 रुपए जब्त किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर जुआ-सट्टा संचालित करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।कार्रवाई में माढ़ोताल थाना टीम से सहायक उप निरीक्षक पंचमलाल यादव, प्रधान आरक्षक बलराम पांडे, शिवेंद्र तिवारी, रविकांत चौधरी तथा आरक्षक श्रवण सरोज और अरुण यादव की भूमिका रही। वहीं लार्डगंज पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, प्रधान आरक्षक नरेंद्र पाटिल तथा आरक्षक ऋषभ बर्मन, कुंदन सिंह और पंकज सनोडिया शामिल रहे।