भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा का आगमन आज

उत्साह से सराबोर कार्यकर्ता अपने मुखिया का करें भव्य स्वागत:- राकेश सिंह

जबलपुर। हम सभी कार्यकर्ता भाजपा के परिवार के सदस्य है और जब हम अपने परिवार का मुखिया का अभिवादन करते हैं तो खुशी दुगुनी होती है और जब हमारे भाजपा के मुखिया आ रहे है, हमें आशीर्वाद देने आ रहे है तो पलक पांवड़े बिछाकर उनका स्वागत करना ही हमरा नैतिक कर्तव्य है, इसके लिए समय कम है परंतु उमंग, उल्लास कार्यकर्ताओं में अत्याधिक है, उत्साह से सराबोर कार्यकर्ता माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अपने मुखिया का भव्य स्वागत करें यह बात मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश नड्डा के कल सोमवार 24 अगस्त को नगरागमन पर स्वागत की तैयारियों हेतु आयोजित बैठक में भाजपा संभागीय कार्यालय रानी ताल में कहीं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा का जबलपुर आगमन कल सोमवार 25 अगस्त प्रातः 11 बजे वायुयान से जबलपुर आएंगे, डुमना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत होगा, तत्पश्चात डुमना से हितकारिणी डेंटल कॉलेज, महगंवा होते हुए सीएमएम से सेंट थॉमस से पेंटी नाका चौक होते हुए, गणेश चौक सदर से शहीद भगत सिंह चौक से गोरखपुर, आदि शंकराचार्य चौक होते हुए मालवीय चौक से गोलबाजार, एमएच हाउस से रानीताल होते हुए भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल पहुंचेंगे। डुमना से रानीताल कार्यालय तक पुरे मार्ग में भाजपा द्वारा स्वागत मंच लगाए जायेंगे, जिस पर पुष्प वर्षा की जाएगी। श्री नड्डा भाजपा संभागीय कार्यालय में जबलपुर, रीवा, सागर एवं शहडोल, संभाग के प्रमुख जनों की बैठक को सम्बोधित करेंगे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि आज का दौर भाजपा का है पहले जहां विकास के लिए जबलपुर तरसता था आज वहीं हज़ारों करोड़ों रुपए की सौगात भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा जबलपुर को प्राप्त हो रही है  प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर कल जनता को समर्पित हुआ है उसके साथ ही केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी 60 हजार करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा कर जबलपुर को बड़ी सौगात दी है। जबलपुर एवं संपूर्ण मध्य प्रदेश की तीव्र गति से प्रगति कर रहा है जिसमें भाजपा की सरकारों अमूल्य योगदान है ऐसी पार्टी के मुखिया हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष कल सभी कार्यकर्ताओं के सामने होंगे हमारा दायित्व बनता है कि हम उनका स्वागत करने में कोई कर कसर नहीं छोडे एवं अनुशासन का पालन करते हुए पूरे उत्साह से तय जिम्मेदारी का निर्वहन करें। पुष्पवर्षा कर, मंच लगाकर, गगनभेदी नारों के साथ उनका स्वागत हो ।

जबलपुर संभाग की प्रभारी, राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सबसे प्रमुख शहरों में जबलपुर है जो सभी दृष्टिकोण अपनी मुख्य भूमिका सदैव निभाता रहा है भाजपा जबलपुर संभाग से प्रत्येक कार्यकर्ता को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करना होगा ताकि उनका जबलपुर में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत हो , जबलपुर के सभी कार्यकर्ता उनके आगमन से लेकर प्रस्थान तक सजग रहकर काम करें, श्री नड्डा जबलपुर संभाग सहित 4 संभाग के आपेक्षित जनों को संबोधित करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष दोनों उप मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रीगण भी कल जबलपुर में होंगे सबकी भव्य आगवानी हो यह कार्य जबलपुर के कार्यकर्ताओं का है ।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने कहा कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का आगमन होने जा रहा है, हमारी पार्टी के मुखिया के रूप में श्री नड्डा जी ने संगठन में अपनी महत्ती भूमिका निभाई है और हर कार्यकर्ता का मन होता है कि वह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की भव्य आगवानी करें उनके आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत का दायित्व प्रत्येक कार्यकर्ता का है माननीय श्री नड्डा जी का आगमन ऐतिहासिक हो इसके लिए उनका जगह जगह स्वागत हो, भव्य सजावट हो, इसके लिए संस्कारधानी के कार्यकर्ताओं को अपना प्रमुख योगदान देना है, रत्नेश सोनकर ने बताया कि उनका आगमन डुमना एयरपोर्ट पर होगा तत्पश्चात जबलपुर नगर की चारों विधानसभा से होकर श्री नड्डा जी भाजपा संभागीय कार्यालय पहुंचेंगे ।

श्री सोनकर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा कार्यालय में जबलपुर सहित रीवा, सागर ,शहडोल, संभाग के सांसद, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, महापौर, जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद  अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजकों की एक बैठक लेंगे ।

बैठक को लोकसभा सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू , विधायक अभिलाष पांडे, ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल ने भी संबोधित किया।

भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा के आगमन पर स्वागत हेतू आयोजित बैठक में संतोष बरकडे, नगरनिगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, जीएस ठाकुर, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

  भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठों के संयोजक सह संयोजक उपस्थित थे।