महिलाओं की भागीदारी के बिना कृषि क्षेत्र का विकास संभव नहीं : डॉ. मिश्रा


जबलपुर,। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि विस्तार प्रणाली (केवीके) के माध्यम से कृषि में कार्यरत महिलाओं के सशक्तिकरण की रणनीतियां विषय पर कार्यशाला का आयोजन कुलपति कुलगुरु डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्यआतिथ्य एवं संचालक विस्तार सेवाए डॉ टी.आर.शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान कुलगुरु डॉ. पी.के. मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना कृषि क्षेत्र का समग्र विकास संभव नहीं है।
कार्यक्रम में अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, आईसीएआर अटारी जोन-9 के निदेशक डॉ. एस.आर.के. सिंह, अधिष्ठाता कृषि उद्यानिकी संकाय डॉ. स्वाती बारचे, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. जयंत भट्ट, कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन, डॉ. नेहा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।