शासकीय कर्मचारियों की कालोनियों
में जल संकट।विभाग के अधिकारियों कर रहे नजर अंदाज।

जबलपुर / मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्यायशासकीय कर्मचारियों की कालोनियों में जल संकट के निराकरण ना करने वाले अधिकारियों की निंदा की है। जारी विज्ञप्ति मे बताया गया है कुछ
विभाग के अधिकारी इस समस्या को नजर अंदाज जबकि गर्मी के पहले निर्मित इस समस्या का निदान अति आवश्यक है।

शासकीय कर्मचारियों के मासिक देयकों से इन आवासों का किराया तो काट लिया जाता है लेकिन समस्याओं का निदान नहीं किया जाता है। लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ, वन, राजस्व, लोक स्वास्थ यांत्रिकी बरगी हिल्स, हिरण जल संसाधन, आई टी आई, रोजगार निर्माण,एवं नगर निगम के शासकीय आवास की कालोनियों में टयूबवेल से कम पानी आ रहा है, पानी की टंकियों की लम्बे समय से सफाई नहीं हुई है।
कर्मचारियों को पेयजल की व्यवस्था स्वयं करनी पड़ रही है जबकि यह संबंधित विभाग को करवाना चाहिए।मेडिकल के पीछे की कालोनी , पुलिस विभाग केंट थाने के सामने टपरिया नुमा आवासों में, गढ़ा थाने के आगे के आवासों में रखी पानी की टंकियों खराब हो गई है, अंदर काई लग गई है।बरगी हिल्स के आवासों के रहवासी दूर से पानी ला रहे है, राजस्व, पी डब्ल्यू डी के कर्मचारी ब्यौहार बाग के क्वाट्रो में रहने वाले भारी परेशान है, वन विभाग के एस एफ आर आई, आई टी आई के साथ ही शिक्षा और स्वास्थ विभाग के आवासों में लगी पानी की लाइनों की दुर्गति है, विक्टोरिया कैंपस के आवास में बने आवास में स्वच्छ पीने के पानी की समस्या बनी हुई है।
        मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिलाशाखा अध्यक्ष अटल उपाध्याय, जिला सचिव देवेंद्र पचौरी, कोषाध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री, राजाराम डेहरिया, योगेंद्र मिश्रा,अजय दुबे,  विनय नामदेव, राहुल पांडेय,सतीश उपाध्याय, राकेश उपाध्याय,अंशुल शाहू, सुशील गुप्ता, अर्जुन सोमवंशी, रवि बांगड़, राजू मस्के, जी पी द्विवेदी ने  शासकीय आवासों में पीने के पानी की व्यवस्था करने की मांग की है।