पश्चिमि विक्षोप से छाए बादल: तापमान में आया उछाल

जबलपुर। मौसम में बदलाव देखा जा रहा है पिछले 2 दिनों से दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है| मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आसमान पर बादलों की हल्की परत छा गई| दिन में तेज धूप की वजह से ठंड का अहसास नहीं होता. सूर्यास्त के बाद ठंड जोर मारने लगती है.

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद एक बार ठंड फिर लौटकर आएगी| फिलहाल दिन में लोगों को ठंड से राहत है, लेकिन शाम ढलने के बाद शीतल बयारों के बाद ठंड शुरु हो जाती है. मौसम कार्यालय के मुताबिक आने वालें दिनों में एक बार फिर मौसम के मिजाज बदलेंगे।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान जबलपुर शहर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 4 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी प्रातः काल 77 प्रतिशत और सायंकाल 55 प्रतिशत आंकी गई। उत्तरी हवाएं 4-5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। सूर्योदय सुबह 6.53 बजे और सूर्यास्त शाम 5.49 बजे हुआ। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तामपान 25.2 और न्यूनतम 7.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था. अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना।