इनर व्हील क्लब आफ जबलपुर साउथ ने बच्चों को मोबाईल और गुड व बैड टच के प्रति जागरुक किया

जबलपुर । इनर व्हील क्लब आफ जबलपुर साउथ की सीनियर मेम्बर श्रीमती शशि अग्रवाल की 50वीं एनिवर्सरी के अवसर पर क्लब ने एफटीएस के स्कूल में एक अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शालिनी अग्रवाल ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को मोबाइल के अधिक उपयोग के नुकसान के बारे में भी बताया और एक स्किट के माध्यम से समझाया।

क्लब की प्रेसिडेंट सीए मधु अग्रवाल ने बच्चों को बताया कि अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास और सावधानी के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्लब ने स्कूल की शिक्षकों का भी सम्मान किया. क्लब ने बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी उपहार में दिए।

इस कार्यक्रम में मधु अग्रवाल, इति गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, पीडीसी राज रुपरहा, एफटीएस से मनीषा दुबे और डॉ मीना गुप्ता उपस्थित थीं।