आई एस बी टी बस ऑपरेटर एसोसिएशन की बैठक

आई एस बी टी बस ऑपरेटर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन राम भवन बल्देवबाग में आयोजित की गई जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी चर्चा हेतु जबलपुर का प्रतिनिधित्व करने गए मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र साहू जी, अध्यक्ष श्री कमल किशोर तिवारी”पिंटू भैया” एवं संजय समाधियां जी ने भोपाल में हुई मुख्यमंत्री से चर्चा की जानकारी दी और बताया कि मुख्यमंत्री जी ने विवादित अधिसूचना को होल्ड करने और एक नोटिफिकेशन को वापिस लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसलिए 2 मार्च से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित की गई है, माननीय मुख्यमंत्री जी ने एक कमेटी बनाने हेतु कहा है जिसमें बस ऑपरेटर के प्रतिनिधियों के साथ परिवहन मंत्री , प्रमुख सचिव परिवहन चर्चा कर और उनकी सहमति से कोई भी निर्णय  करेंगे।इस अवसर पर श्री वीरेन्द्र साहू जी, कमल किशोर तिवारी पिंटू भैया का बस ऑपरेटरो का मजबूती से पक्ष रखने के लिए सम्मान किया गया ,इस अवसर पर सर्व श्री शंकर दयाल शर्मा, बच्चू रोहाणी नसीम बेग, संजय शर्मा उदय चंद जैन, कल्याण नियोगी,रवि उपाध्याय,अजय पाठक, प्रहलाद छुगानी, मिंकु केशरवानी कृष्ण कुमार खम्परिया नरेश रजक, दिलीप मंगलानी,धन्नू जैन, ओम प्रकाश जायसवाल,संतोष शर्मा,रमेश जैन,माजिद खान,जावेद खान,बलवंत सिंह, मनीष जैन,कंधी जैन,नौशाद, बंटी राय,अजीत पटेल,संदीप जैसवाल,रजनीश शर्मा,राज जैसवाल सत्यम तिवारी, सचिन मिश्रा आदि उपस्थित थे ।