नवरात्रि पर आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस का बड़ा ऐलान: वित्त वर्ष 2027 तक 20,000 महिला एडवाइजर जोड़ेगी कंपनी

जबलपुर, अक्टूबर 2026: नवरात्रि के अवसर पर आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी ‘नारीशक्ति’ पहल केतहत वित्त वर्ष 2027 के अंत तक देशभर में 20,000 महिला एडवाइजर्स को जोड़ने की योजना की घोषणा की है।30 सितंबर, 2026 तक कंपनी से 78,000 से अधिक महिला एडवाइजर्स जुड़ी थीं, जिनका कंपनी के एजेंसीकारोबार में 45 प्रतिशत योगदान है। यह घोषणा कंपनी की ‘नारीशक्ति’ पहल के दो साल पूरे होने के अवसर पर कीगई है।आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर अमीश बैंकर ने कहा, “आईसीआईसीआईलाइफ इंश्योरेंस में हमारा दृढ़ विश्वास है कि प्रतिभा का कोई लिंग नहीं होता। जहाँ हम अपने पुरुष बीमाएडवाइजर्स के प्रदर्शन में लगातार सुधार देख रहे हैं, वहीं हमारी महिला एडवाइजर्स भी ग्राहकों की जरूरतों कोसमझने और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं।महत्वपूर्ण बात यह है कि कंपनी के कुल एडवाइजर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 32 प्रतिशत है, लेकिन 30सितंबर, 2026 तक उन्होंने कंपनी के एजेंसी कारोबार में लगभग 45 प्रतिशत योगदान दिया है। बेंगलुरु, केरल औरमुंबई जैसे क्षेत्रों में महिला एडवाइजर्स की हिस्सेदारी एजेंसी कारोबार में 50 प्रतिशत से भी अधिक रही है।हमारी महिला एडवाइजर्स अलग-अलग पृष्ठभूमि से आती हैं। इनमें गृहिणियाँ, नौकरीपेशा महिलाएँ और कारोबारीमहिलाएँ शामिल हैं। उनमें एक मैनेजर की तरह कई काम एक साथ संभालने, सलाहकार की तरह समस्याओं कासमाधान निकालने और बैंकर की तरह धन का प्रबंधन करने की क्षमता होती है।
भारतीय महिलाओं में दूसरों की भावनाओं को समझने और समस्याओं का व्यावहारिक समाधान निकालने की
स्वाभाविक क्षमता होती है। इससे वे ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझ पाती हैं, उनके लिए सही समाधान
चुनती हैं और पॉलिसी बेचने के बाद भी उनके साथ भरोसेमंद रिश्ता बनाए रखती हैं। उनकी भावनात्मक समझ,
सामाजिक सक्रियता, प्रतिबद्धता, वफादारी और परिवारों को सुरक्षित रखने की सोच बीमा कारोबार में बेहद अहम्
है।इसी सोच के साथ हमने दो साल पहले ‘नारीशक्ति’ पहल शुरू की थी। इसका उद्देश्य जरूरी प्रशिक्षण और सहयोगदेकर देशभर की महिला एडवाइजर्स को सशक्त बनाना और उनकी क्षमताओं को सामने लाना है। नवरात्रि अधिकमहिलाओं को हमारी नारीशक्ति टीम से जोड़ने का उपयुक्त अवसर है। हम उन्हें जरूरी कौशल प्रदान करना चाहते हैं,ताकि वे वर्ष 2047 तक सभी के लिए बीमा के सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में सक्रिय भूमिका निभा सकें।”30 सितंबर, 2026 तक कंपनी की 47 प्रतिशत महिला एडवाइजर्स 10 साल से अधिक समय से आईसीआईसीआईलाइफ इंश्योरेंस से जुड़ी हुई थीं। इसके अलावा, कंपनी की 500 से अधिक महिला एडवाइजर्स ने मिलियन डॉलरराउंड टेबल (एमडीआरटी) के लिए क्वालिफाई किया है। एमडीआरटी जीवन बीमा एजेंट्स और वित्तीय सेवा क्षेत्र के
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पेशेवरों का एक स्वतंत्र वैश्विक संगठन है।वर्ष 2024 में शुरू की गई आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस की ‘नारीशक्ति’ पहल महिलाओं को बिना किसीनिवेश के एक सम्मानजनक वित्तीय सलाहकार के रूप में अपना करियर बनाने का अवसर देती है। इस पहलके तहत महिलाएँ अपनी सुविधानुसार काम कर सकती हैं और परिवार को समय देने के साथ अपने करियर को भीआगे बढ़ा सकती हैं। इसके माध्यम से वे पहचान हासिल करने, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और देशभर केपरिवारों को बीमा सुरक्षा दिलाने में योगदान देने का अवसर पाती हैं।