किसान कार्यालय में होली मिलन* …


जबलपुर। गोल बाजार, जबलपुर स्थित किसान कार्यालय में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ कृषक प्रतिनिधियों ने होली के इस पावन पर्व पर किसान भाइयों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की। रंग, गुलाल, गले मिलन व स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
   इस अवसर पर भारत कृषक समाज के इंजी. के के अग्रवाल, रूपेंद्र पटेल, सुभाष चंद्रा, प्रमोद मरवाहा, वी के पंड्या, रामकिशन पटेल, शैलू पटेल, अजय अग्रवाल, किसान सेवा सेना के जितेंद्र देसी, महेन्द्र कुर्मी, जितेंद्र पटेल (निगरी), साहित्य यादव , संतोष बर्मन आदि उपस्थित थे।