जबलपुर/ मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन भोपाल को पत्र प्रेषित कर राज्य शासन द्वारा घोषित सामान्य होली का अवकाश 3 मार्च के स्थान पर 4 मार्च को घोषित करने का पत्र भेजा है।
पत्र में लेख किया गया है कि ज्योतिषियों की गणना अनुसार समाचार पत्रों मे यह प्रकाशित हो रहा है की होलिका दहन 3 मार्च को होगा एवं दिनांक 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा 4 मार्च को शासकीय कर्मचारी शहर में होली खेलने के दौरान अपने कार्यालयों में जाने में असमर्थ होंगे तथा होली का त्योहार भी नहीं मनाया पायेंगे।
संघ के प्रदेश प्रवक्ता अनिल भार्गव वायु , देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, के जी पाठक, बृजेश मिश्रा, योगेन्द्र मिश्रा, कपिल दुबे, योगेन्द्र मिश्रा, राहुल पांडेय, अखिलेश वर्मा ने शासन से अनुरोध किया है की होलिका दहन हेतु 3 मार्च को घोषित अवकाश को परिवर्तित कर 4 मार्च 2026 किया जाए जिससे समस्त कर्मचारी जगत होली जैसे त्योहार को अपने परिवार के साथ मना सके एवं शासकीय कार्य भी बाधित न हो |