जबलपुर। क्राइम ब्रांच और पाटन पुलिस की संयुक्त टीम ने लग्जरी कार में दमोह से पिस्टल ला रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 4 पिस्टल और 8 कारतूस बरामद किए हैं।
पाटन थाना प्रभारी गोपिंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि दमोह से जबलपुर आ रही एक स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 30 जेड जी 4139 में दो युवक पिस्टल लेकर आ रहे थे, सूचना पर पाटन तेंदुखेड़ा रोड पर भडया पीपल के पास पुलिस ने नाकाबंदी की और तेंदुखेड़ा से आ रही स्विफ्ट कार को रोककर दो आरोपी दमोह निवासी मयंक राजपूत, राहुल उर्फ सूरज सिंह लोधी को गिरफ्तार किया। कार की तलाशी लेने पर पीछे वाली सीट पर लाल रंग के कपड़े के थैला रखा मिला जिसमें चार पिस्टल और 8 कारतूस रखे मिले| पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।