गुंजन 25 को मनायेगी सम्राट अशोक जयंती


जबलपुर। गुंजन कला सदन, जबलपुर द्वारा चैत्र नवरात्रि की अष्टमी की पूर्व संध्या 25 मार्च को संध्या 5.30 बजे शहीद स्मारक प्रांगण तुलसी वाटिका में सम्राट अशोक जयंती का आयोजन किया जा रहा है| कार्यक्रम के अतिथि डॉ.अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, डॉ.प्रकाश दुबे, डॉ.पुरुषोत्तम तिवारी, अभय जैन होंगे| अध्यक्षता शरदचंद पालन करेंगे| मुख्यवक्ता डॉ.आनंद सिंह राणा और मंगलभाव पंडित नलिनकांत बाजपेई, राजेश पाठक प्रवीण व्यक्त करेंगे| डॉ. आनंद तिवारी, प्रतुल श्रीवास्तव, विजय जायसवाल, लायन नरेंद्र जैन, इंदिरा तिवारी पाठक, हिमांशु तिवारी, आरके टहनगुरिया, डॉ.सत्येंद्र जैन, आलोक पाठक आदि ने उपस्थिति का आग्रह किया|