नवरंग एवं किन्नरों के होली नृत्यों से दर्शक मंत्रमुग्ध
जबलपुर/ धर्म, वर्ग एवं राजनीतिक भेदभाव से परे गुंजन कला सदन द्वारा आयोजित होली का कार्यक्रम अपनी विशिष्टताओं के कारण दूर दूर तक चर्चित है । उपरोक्त आशय के विचार शहीद स्मारक भवन में सम्पन्न रसरंग महोत्सव के अवसर पर अतिथियों एवं दर्शकों ने व्यक्त किए । लोकगायक मिठाईलाल चक्रवर्ती के गीतों एवं नृत्य निर्देशक मोती शिवहरे के निर्देशन में प्रस्तुत विविध क्षेत्रों के होली नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । इस अवसर पर किन्नर नायक एवं पूर्व पार्षद हीरा बाई के मार्ग दर्शन में किन्नरों की टोली द्वारा विशेष आकर्षक परिधानों में किए गए सांस्कृतिक नृत्यों से दर्शक झूम उठे । किन्नरों की टोली में बबली, काजल,नेहा, राधिका एवं काजल नायक शामिल थे ढोलक पर मास्टर अमित एवं कलीम ने साथ दिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में शहीद स्मारक भवन के मुख्य द्वार पर सुरेश सराफ, लायन नरेन्द्र जैन, श्याम चौदहा, अभय जैन, संजय जैन “कीपी”, हिमांशु तिवारी सहित सुनील मंघरानी, राजीव गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव, कौशल यादव, विक्रम परवार, विवेक सोनी, अखिल मदान, अभिजीत राय, हेमंत अरोरा ने दुलदुल घोड़ी के नृत्य के मध्य आमंत्रित अतिथियों एवं श्रोता – दर्शकों को माला और साफा पहनाकर उन्हें दूल्हा वेश में सजाया । लोगों ने बग्घी एवं घोड़ों पर बैठने का आनंद लिया ।
प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारंभ संस्था के सांसद आशीष दुबे,संरक्षक अजय विश्नोई विधायक, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,रत्नेश सोनकर,सौरभ शर्मा, नित्यरंजन खम्परिया, विनय सक्सेना,
सहित अतिथियो ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया । अतिथि स्वागत डॉ रजनीश गर्ग, विजय जायसवाल, कमलेश रावत, डॉ. सत्येंद्र जैन, जादूगर एस.के. निगम, यशवंत सेंगर, राजेन्द्र टहनगुरिया,हरी भाई पटेल,आई.एस.राजपूत, डॉ. मितेश पटेल, दिनेश जैन पैय्याजी ने किया । प्रांतीय अध्यक्ष डॉ आनंद तिवारी की शुभकामनाओं का वाचन अभय जैन ने किया । इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्यों अजय विश्नोई, गौरीशंकर केसरवानी, डी.सी. जैन, रुद्रदत्त दुबे “करुण”, गुरवचन सिंह चौपरा,नरेन्द्र जैन एन.सी., लायन राजीव अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मनोरमा तिवारी, डॉ. अनामिका तिवारी को गुंजन आजीवन उपलब्धि सम्मान से सम्मानित किया गया । सर्वसमाज की सेवा भावना के कारण किन्नर नायक एवं पूर्व पार्षद हीरा बाई को भी अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
नगर गुंजन के साथियों का परिचय संजय जैन कीपी ने दिया जिनमें अभिषेक अग्रवाल, नवनीत माहेश्वरी, विनय चौहान, संजय सिंघई, महेश, विजय पुरसवानी, अतुल विश्वकर्मा, विकास छत्रपति, डॉ. मुकेश जायसवाल, विकास पटेल, मयूर डेंगरा, राजेश भूरा, रमाकांत गौतम, सोमेश सराफ उपस्थित रहे ।
युवा गुंजन के सहयोगी जी. पी. सिंह, राजेश गुप्ता, एस. बी. चौबे, अभय पचौरी, नितिन पांडे, निखिल तिवारी, कमलेश चढ़ार, मनीष जायसवाल, सारंग, संकल्प शिवहरे, समर ठाकुर, के. के. वर्मा, संतोष उपाध्याय “महाराज”, संतोष उपाध्याय, अरुण प्यासी का परिचय अध्यक्ष हिमांशु तिवारी ने दिया । महिला प्रकोष्ठ की ओर से इंदिरा पाठक तिवारी, कौशल्या गौंटिया, भारती साहा, विमला श्रीवास्तव, रेखा सहाने, कमलेश यादव, रेखा जैन, संगीता त्रिपाठी ने महिला आमंत्रितों को सम्मानित किया । संस्था का परिचय एवं संचालन प्रतुल श्रीवास्तव एवं राजेश पाठक “प्रवीण” ने तथा आभार लायन नरेन्द्र जैन ने व्यक्त किया ।