गुंजन के कार्यक्रमों में संस्कृति के दर्शन,गीतों-नृत्यों के बीच होली मिलन व महिला दिवस


जबलपुर,। गुंजन कला सदन मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में हमेशा भारतीय संस्कृति के प्रेरणादायक दर्शन होते हैं । उपरोक्त आशय के विचार तिलवारा के निकट घाना की ग्रीन वैली में गुंजन द्वारा आयोजित होली मिलन एवं महिला दिवस समारोह में उपस्थित पं नित्यनिरंजन खंपरिया, विनय सक्सेना, अजय अग्रवाल, डॉ. प्रकाश दुबे, नलिनकांत बाजपेई ने व्यक्त किए । इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र साहू को साफा माला के साथ सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । चित्रकार प्रमोद कुशवाहा ने आकर्षक विशाल पेंटिंग भेंट की । प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आनंद तिवारी ने सभी के प्रति मंगलभाव व्यक्त किए । संस्था के सदस्यों द्वारा अतिथियों, कलाकारों एवं सभी उपस्थित जनों का स्वागत किया गया ।
मिठाईलाल चक्रवर्ती, रज्जन सूर्यवंशी, अनवर हुसैन, नीरज शुक्ला ने मधुर गीत प्रस्तुत किए । अपनी डांस फैमिली की नृत्यांगनाओं और मोती शिवहरे के नवरंग कथक कला केंद्र के कलाकारों ने मन भावन नृत्य प्रस्तुत किए । कार्यक्रम में नगर एवं युवा गुंजन सहित अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।