जबलपुर| गीत – संगीत लोगों को थकान और तनाव से मुक्त करते हैं। भारतीय संगीत और गीत, गजल, भजन, लोकगीत न सिर्फ हमारे देश में वरन विश्व में लोकप्रिय हो रहे हैं।
उपरोक्त आशय के विचार गुंजन कला सदन द्वारा आज शहीद स्मारक भवन में आयोजित एक ही कलाकार श्रृंखला के अंतर्गत गायक रंजन सूर्यवंशी के गीतों की निशा में अतिथि वक्ताओं ने व्यक्त किये।
कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों अजय विश्नोई, अभिलाष पांडे, सेठ बालकिशन, यमेश चौधरी, आशीष रस्तोगी एवं राजेश दीवान ने व्यक्त किए। राजेश पाठक प्रवीण बबलू मैथ्यूज, मुन्ना गुर्जर एवं धर्मपाल विश्वकर्मा ने मंगल भाव व्यक्त किये ।दीप प्रज्ज्वलन से प्रारंभ कार्यक्रम में गायक रज्जन सूर्यवंशी का परिचय दिया गया।
प्रारंभ में गुंजन के नए पदाधिकारियों की घोषणा सुरेश सराफ द्वारा की गई गुंजन मध्य प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु तिवारी, नगर अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, युवा गुंजन के अध्यक्ष विवेक सोनी तथा महिला गुंजन की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा पाठक तिवारी घोषित की गई।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में रज्जन सूर्यवंशी ने देर रात्रि तक भजन लोकगीत गजल और फिल्मी गीतों के गायन से दर्शक- श्रोताओं को मंत्र मुग्ध रखा।
इस अवसर पर रज्जन सूर्यवंशी को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत डॉ रजनीश गर्ग, विजय जायसवाल,अभय जैन, आलोक पाठक, विक्रम परवार,इंजी.प्रदीप जैन, राजीव गुप्ता, सोमश सराफ आदि ने किया संचालन प्रतुल श्रीवास्तव ने एवं आभार लायन नरेन्द्र जैन ने व्यक्त किया।